Digital Journalism: डिजिटल पत्रकारिता का क्रेज बढ़ा, ऐसे करें करियर की शुरुआत

Updated on 2026-05-06T11:58:27+05:30

Digital Journalism: डिजिटल पत्रकारिता का क्रेज बढ़ा, ऐसे करें करियर की शुरुआत

Digital Journalism: डिजिटल पत्रकारिता का क्रेज बढ़ा, ऐसे करें करियर की शुरुआत

Digital Journalism: 12वीं के बाद छात्र अक्सर करियर को लेकर कंफ्यूजन और तनाव में रहते हैं। ऐसे में जिन छात्रों को एंकरिंग, कंटेंट राइटिंग, वीडियो बनाना या लोगों तक जानकारी पहुंचाना पसंद है, उनके लिए डिजिटल पत्रकारिता एक बेहतरीन विकल्प है।

डिजिटल मीडिया का बढ़ता प्रभाव

 आज खबरें सिर्फ अखबार या टीवी तक सीमित नहीं हैं। मोबाइल, वेबसाइट, यूट्यूब और सोशल मीडिया के जरिए हर पल जानकारी लोगों तक पहुंच रही है। इसी बदलाव के कारण डिजिटल पत्रकारिता का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है।

क्रिएटिव छात्रों के लिए सुनहरा अवसर

 यह फील्ड उन छात्रों के लिए खास है जिनमें रचनात्मक सोच है। वे अपनी क्रिएटिविटी का इस्तेमाल कर न्यूज, वीडियो और डिजिटल कंटेंट के जरिए अपनी पहचान बना सकते हैं। यही वजह है कि यह कोर्स बाकी कोर्सों से अलग माना जाता है।

पत्रकारिता में पढ़ाई और प्रमुख संस्थान

 डिजिटल पत्रकारिता में करियर बनाने के लिए छात्र 12वीं के बाद BJMC (बैचलर इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) कर सकते हैं और आगे MJMC करके करियर मजबूत कर सकते हैं।

 प्रमुख संस्थान:

  •  Indian Institute of Mass Communication,
  •  Jamia Millia Islamia,
  •  Delhi University और
  •  Banaras Hindu University।

इनमें प्रवेश CUET और अन्य एंट्रेंस परीक्षाओं के जरिए होता है।

डिजिटल पत्रकारिता में जरूरी स्किल्स

 इस फील्ड में न्यूज लिखना, वीडियो एडिटिंग, कैमरा हैंडलिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और इंटरव्यू लेने जैसी स्किल्स जरूरी होती हैं। इनसे करियर में तेजी से आगे बढ़ा जा सकता है।

करियर के कई विकल्प

 इस कोर्स के बाद न्यूज वेबसाइट में कंटेंट राइटर, रिपोर्टर, एडिटर, टीवी एंकर, सोशल मीडिया मैनेजर, यूट्यूबर या फ्रीलांस जर्नलिस्ट बन सकते हैं। ब्लॉगिंग और पॉडकास्टिंग भी तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं।

बिना BJMC/MJMC के भी करियर संभव

 अगर किसी ने BJMC या MJMC नहीं किया है, तब भी डिजिटल पत्रकारिता में करियर बनाया जा सकता है। जरूरी है कि लिखने, वीडियो बनाने और खबरों को समझने की क्षमता हो। मीडिया इंडस्ट्री अब स्किल्स और अनुभव को ज्यादा महत्व देती है।

यह भी पढ़े 

CCSU UG Admission Open: 12वीं पास छात्रों के लिए बड़ा मौका