12,500 साल बाद धरती पर लौटा ‘Dire Wolf’! Game of Thrones का खतरनाक भेड़िया अब ज़िंदा है

Updated on 2025-04-09T12:55:22+05:30

12,500 साल बाद धरती पर लौटा ‘Dire Wolf’! Game of Thrones का खतरनाक भेड़िया अब ज़िंदा है

12,500 साल बाद धरती पर लौटा ‘Dire Wolf’! Game of Thrones का खतरनाक भेड़िया अब ज़िंदा है

12,500 साल बाद इतिहास ने फिर करवट ली है।
अमेरिका की Colossal Biosciences कंपनी ने विलुप्त हो चुके शिकारी जानवर ‘Dire Wolf’ को फिर से ज़िंदगी दे दी है। दो पिल्लों – Romulus और Remus – का जन्म ancient DNA, cloning और gene-editing की मदद से हुआ है। ये दोनों अब सिर्फ 6 महीने के हैं, लेकिन वजन में 36 किलो से ज़्यादा और लंबाई में करीब 4 फीट तक पहुँच चुके हैं।

ये भेड़िये आज तक के सबसे चर्चित शिकारियों में से एक थे, जो करीब 12,500 साल पहले विलुप्त हो गए थे। Colossal ने इनकी closest living species – gray wolf – के DNA का इस्तेमाल किया और उसे modify कर के इन पिल्लों को तैयार किया।

कैसे किया गया ये चमत्कार?

Colossal ने ancient dire wolf DNA को gray wolf के genetics में integrate किया। surrogate mother ने इन्हें जन्म दिया, और फिर bottle feeding शुरू हुई। आज ये दोनों healthy young wolves की तरह ज़िंदा हैं।

इंसानों से दूरी बनाए रखते हैं ये ‘dire wolves’

Romulus और Remus का व्यवहार बाकी किसी भी वुल्फ से बिल्कुल अलग है।
जहाँ आम पिल्ले इंसानों के पास आते हैं, वहीं ये दोनों दूरी बनाए रखते हैं, डरते हैं और पास आने पर पीछे हट जाते हैं। यहां तक कि उनका हैंडलर भी ज़्यादा पास नहीं जा पाता।

Time Magazine की रिपोर्ट के अनुसार, ये व्यवहार dire wolf की उसी "loner instinct" का हिस्सा है, जो उनके DNA से जुड़ा है।

Game of Thrones से बाहर निकलकर हकीकत में

HBO की मशहूर सीरीज़ Game of Thrones में dire wolves को दर्शाया गया था — खतरनाक, विशालकाय और वफादार। लेकिन अब ये सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं रहे। Romulus और Remus ने इस कल्पना को हकीकत में बदल दिया है।


अगला कौन होगा?

Colossal Biosciences यही नहीं रुकी। कंपनी अब woolly mammoth, dodo और Tasmanian tiger जैसे और extinct जानवरों को वापस लाने के प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। इन पर आंशिक प्रगति हुई है, लेकिन Romulus और Remus अब तक की सबसे बड़ी सफलता हैं।

क्या इंसान अब extinction को हरा पाएगा?

यह कदम विज्ञान के लिए क्रांतिकारी है, लेकिन इसके साथ कुछ गंभीर सवाल भी हैं –
क्या extinct प्रजातियों को वापस लाना नैतिक रूप से सही है?
क्या ये species भविष्य में हमारे ecosystem में फिट हो पाएंगी?

फिलहाल, Romulus और Remus इस सवाल का जवाब हैं कि विज्ञान अब न केवल भविष्य बदल सकता है, बल्कि अतीत को भी वापस ला सकता है।