Divyanka Pregnant: 41 की उम्र में दिव्यांका त्रिपाठी बनने वाली मां, विवेक दहिया संग दी खुशखबरी
Divyanka Pregnant: 41 की उम्र में दिव्यांका त्रिपाठी बनने वाली मां, विवेक दहिया संग दी खुशखबरी
Divyanka Pregnant: टेलीविजन की लोकप्रिय अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी ने आखिरकार अपनी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस के साथ साझा कर दी है। लंबे समय से उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चाएं चल रही थीं, जिन्हें उन्होंने पहले अफवाह बताया था। अब उन्होंने पति विवेक दहिया के साथ यह खुशखबरी आधिकारिक तौर पर दे दी है।
View this post on Instagram
शादी के 10 साल बाद खुशखबरी
दिव्यांका और विवेक ने अपनी प्रेग्नेंसी करीब 6 महीने तक छिपाकर रखी। कपल ने बताया कि शादी के 10 साल बाद उन्होंने परिवार बढ़ाने की योजना बनाई और अब वे अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। इस खबर से दोनों के परिवार में भी खुशी का माहौल है।
मैटरनिटी फोटोशूट हुआ वायरल
दिव्यांका ने सोशल मीडिया पर अपना मैटरनिटी फोटोशूट शेयर किया, जिसमें वह व्हाइट ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। उन्होंने सिंपल लुक के साथ पर्ल ज्वेलरी और वेवी हेयरस्टाइल कैरी किया। वहीं विवेक दहिया भी व्हाइट आउटफिट में उनके साथ ट्विनिंग करते दिखे।
तस्वीरों में दोनों ने हाथों में छोटे बेबी शूज भी पकड़े हुए हैं, जो फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं। कपल ने पोस्ट के साथ “DIVEK LOVE UPGRADED, 10 SAAL BAAD” हैशटैग इस्तेमाल किया है।
दिल छू लेने वाला कैप्शन
दिव्यांका ने अपने पोस्ट में भावुक कैप्शन लिखते हुए कहा कि “10 साल बाद उनकी जिंदगी में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।” उन्होंने यह भी बताया कि कुछ सफर जल्दबाजी में नहीं, बल्कि साथ मिलकर तय करने के लिए होते हैं।
कब होगी डिलीवरी
रिपोर्ट्स के अनुसार, दिव्यांका की डिलीवरी जून के मध्य में हो सकती है। इसी वजह से वह पिछले कुछ समय से लाइमलाइट से दूर थीं।
कैसे शुरू हुई थी लव स्टोरी
दिव्यांका और विवेक की मुलाकात मशहूर टीवी शो ये है मोहब्बतें के सेट पर हुई थी। दोनों ने 2016 में शादी की थी और अब 10 साल बाद उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है।
यह भी पढ़े