डीजे ने ऐसा गाना बजाया कि दूल्हे को अपनी एक्स गर्लफ्रेंड की याद आ गई, और वह इमोशनल होकर शादी रद्द कर दी। इसके बाद बारात वापस लौट गई।
डीजे ने ऐसा गाना बजाया कि दूल्हे को अपनी एक्स गर्लफ्रेंड की याद आ गई, और वह इमोशनल होकर शादी रद्द कर दी। इसके बाद बारात वापस लौट गई।
भारत में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है, जहां परिवार हर बात को खास बनाने के लिए महीनों पहले से तैयारियों में जुटे रहते हैं। लेकिन कभी-कभी कुछ अजीब घटनाएं हो जाती हैं, जो सुर्खियां बन जाती हैं। दिल्ली में एक शादी के दौरान डीजे ने रणबीर कपूर का इमोशनल गाना "चन्ना मेरेया" बजाया, और यह सुनते ही दूल्हे को अपनी एक्स गर्लफ्रेंड की याद आ गई। वह इमोशनल हो गया और शादी रद्द कर दी, जिसके बाद बारात वापस लौट गई।
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो गई, जिसमें बताया गया कि गाने के चलते दूल्हा अपनी पुरानी यादों में खो गया और शादी कैंसिल कर दी। "चन्ना मेरेया" फिल्म "ऐ दिल है मुश्किल" का एक दिल को छू लेने वाला गाना है। पोस्ट ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया और इसमें कई मजेदार टिप्पणियां आईं। कुछ ने इसे दूल्हे की सच्ची भावनाओं का एहसास बताया, जबकि एक शख्स ने मजाक करते हुए कहा कि दूल्हा खुद को रणबीर कपूर समझने लगा था।
यह भी पढ़े :
आजादपुर मंडी के पास कहासुनी के बाद बड़ा बवाल, दो लोगों की हत्या से इलाके में दहशत फैल गई।