क्या डायपर से बच्चों की किडनी पर असर? जानें सच्चाई यहां

Updated on 2025-12-03T12:25:24+05:30

क्या डायपर से बच्चों की किडनी पर असर? जानें सच्चाई यहां

क्या डायपर से बच्चों की किडनी पर असर? जानें सच्चाई यहां

जब घर में नया बच्चा आता है, तो उसकी जरूरतों में डायपर सबसे पहले शामिल होता है. आजकल ज्यादातर पेरेंट्स बच्चों को डायपर पहनाते हैं, खासकर जब काम ज्यादा हो या बाहर जाना हो. लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर एक दावा वायरल हो रहा है कि लंबे समय तक डायपर पहनाने से बच्चों की किडनी खराब हो सकती है, जिससे पेरेंट्स में डर बढ़ गया है.

क्या डायपर किडनी को नुकसान पहुंचाता है?

डॉक्टर्स के मुताबिक, यह दावा पूरी तरह गलत है. किडनी शरीर के अंदर गहराई में होती है और उसके ऊपर मसल्स की परत होती है. ऐसे में डायपर या कोई कपड़ा किडनी तक किसी भी तरह से नुकसान नहीं पहुंचा सकता. इसलिए यह वायरल दावा झूठा है.

किडनी को क्या चीजें नुकसान पहुंचा सकती हैं?

डायपर रैश: गीला डायपर देर तक रहने पर बच्चे की त्वचा लाल या जल सकती है, लेकिन इसका किडनी से कोई संबंध नहीं है.

यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI): यह बैक्टीरिया के कारण होता है और ज्यादातर मूत्राशय को प्रभावित करता है. यह भी डायपर की वजह से नहीं, बल्कि संक्रमण की वजह से होता है.

डायपर का सही इस्तेमाल कैसे करें?

  • हर 34 घंटे में डायपर बदलें.
  • बहुत छोटे बच्चों का डायपर 2 घंटे में बदलें.
  • दिन में कपड़े का नैपी और रात में सुपर-एब्जॉर्बेंट डायपर इस्तेमाल करें.
  • हर बार नया डायपर पहनाने से पहले त्वचा को हवा लगने दें.
  • डायपर रैश से बचने के लिए नारियल तेल या रैश क्रीम लगाएं.

यह भी पढ़ें: 

Itching On Feet Causes: पैरों में लगातार खुजली गंभीर बीमारी का शुरुआती संकेत बन सकती