फ्रिज की 10 रुपये वाली चीज से करें फेशियल, निखरेगी चेहरे की रंगत

Updated on 2025-10-10T13:00:36+05:30

फ्रिज की 10 रुपये वाली चीज से करें फेशियल, निखरेगी चेहरे की रंगत

फ्रिज की 10 रुपये वाली चीज से करें फेशियल, निखरेगी चेहरे की रंगत

हम सभी चाहते हैं कि हमारी स्किन क्लीन, क्लियर और ग्लोइंग दिखे। इसके लिए लोग महंगे प्रॉडक्ट्स लेते हैं, लेकिन कई बार मनचाही चमक नहीं मिलती। अगर आप भी सोच रही हैं कि चेहरे पर नेचुरल ग्लो कैसे लाएं, तो इसका आसान उपाय है एक पका हुआ केला।

घर पर केले से फेशियल कैसे करें

1. चेहरे को साफ करें

  • पहले अपने चेहरे को फेसवॉश और पानी से अच्छे से धो लें।
  • फिर थोड़ा कच्चा दूध लेकर हल्के हाथों से 5-10 मिनट तक मसाज करें।
  • इससे चेहरे की गंदगी हट जाएगी।
  • मसाज के बाद चेहरे को पानी से धो लें।

2. केले का मास्क तैयार करें

  • एक पका हुआ केला मैश कर पेस्ट बनाएं।
  • इसमें 1 चम्मच कच्चा दूध, कुछ बूंदें शहद और थोड़ा गुलाब जल मिलाएं।
  • अच्छी तरह मिला कर स्मूद पेस्ट बनाएं। आपका होममेड फेशियल मास्क तैयार है।

3. मास्क लगाना

  • इस मास्क को पूरे चेहरे पर लगाएं।
  • 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • जब मास्क सूखने लगे, उंगलियों को गीला करके 5-6 मिनट हल्की मसाज करें।
  • फिर चेहरे को सादे पानी से धो लें।

केले फेशियल के फायदे

  • केला त्वचा का सुपरफूड है, इसमें पोटैशियम, विटामिन ई और C भरपूर मात्रा में हैं।
  • ये तत्व त्वचा की गंदगी हटाते और गहराई से पोषण देते हैं, जिससे ग्लो बढ़ता है।
  • केले और शहद का यह पैक त्वचा को कसावट और यंग लुक देता है।
  • नियमित इस्तेमाल से झुर्रियां कम दिखाई देती हैं और त्वचा टाइट रहती है।