वजन घटाने के चक्कर में खाली पेट न पिएं नींबू पानी, हो सकता है नुकसान

Updated on 2025-07-17T11:10:35+05:30

वजन घटाने के चक्कर में खाली पेट न पिएं नींबू पानी, हो सकता है नुकसान

वजन घटाने के चक्कर में खाली पेट न पिएं नींबू पानी, हो सकता है नुकसान

Side Effects of Lemon Water: आजकल ज्यादातर लोग फिट और पतला दिखने के लिए तरह-तरह के घरेलू नुस्खे अपनाते हैं। इनमें सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला तरीका है – सुबह खाली पेट नींबू पानी पीना। सोशल मीडिया, हेल्थ ब्लॉग्स और कई जिम ट्रेनर्स भी इसे वजन घटाने का आसान और असरदार उपाय बताते हैं। लेकिन क्या ये आदत वाकई सेहत के लिए अच्छी है?

न्यूट्रिशन एक्सपर्ट डॉ. सलीम जैदी का कहना है कि नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड अगर खाली पेट लिया जाए, तो यह पाचन तंत्र, दांतों और पेट की सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। आइए जानते हैं कि खाली पेट नींबू पानी पीने के क्या नुकसान हो सकते हैं।

1. एसिडिटी और जलन की समस्या

खाली पेट नींबू पानी पीने से कुछ लोगों को पेट में गैस, सीने में जलन या डकार जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।

2. दांतों को नुकसान

नींबू का तेज एसिड दांतों के इनेमल (सुरक्षा परत) को कमजोर कर देता है, जिससे दांत संवेदनशील हो सकते हैं और जल्दी सड़ सकते हैं।

3. अल्सर का खतरा

हर दिन खाली पेट नींबू पानी पीना पेट की अंदरूनी परत को नुकसान पहुंचा सकता है और लंबे समय में अल्सर जैसी समस्या हो सकती है।

4. डिहाइड्रेशन और कमजोरी

नींबू पानी यूरिन को बढ़ाता है, जिससे शरीर में पानी और जरूरी मिनरल्स (जैसे सोडियम और पोटैशियम) की कमी हो सकती है।

तो फिर नींबू पानी कब और कैसे पिएं?

  • नींबू पानी को खाली पेट न पिएं। इसे खाने के 30 मिनट बाद या हल्का नाश्ता करने के बाद लें।
  • गुनगुने पानी में थोड़ा नींबू डालें और चाहें तो थोड़ा शहद या काला नमक मिला सकते हैं।
  • दांतों को बचाने के लिए स्ट्रॉ से पीना बेहतर होता है।

ध्यान रखें: वजन घटाना जरूरी है, लेकिन अपनी सेहत के साथ समझौता न करें। अगर नींबू पानी पीने से आपको कोई परेशानी हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।.