किसी भी चार्जर से फोन चार्ज करते हैं? हो सकता है बड़ा नुकसान!
किसी भी चार्जर से फोन चार्ज करते हैं? हो सकता है बड़ा नुकसान!
Phone Charger Tips:अगर आप जल्दी में कहीं बाहर जाते समय अपना चार्जर घर पर भूल जाते हैं, तो कई बार लोग किसी भी उपलब्ध चार्जर से फोन चार्ज कर लेते हैं। यह तरीका कुछ समय के लिए ठीक लग सकता है, लेकिन लगातार ऐसा करना फोन और बैटरी के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, गलत या असंगत चार्जर का इस्तेमाल करने से बैटरी खराब होने से लेकर गंभीर मामलों में डिवाइस में खराबी या ब्लास्ट तक का खतरा बढ़ सकता है।
फोन चार्ज करते समय हमेशा कम्पैटिबल और ऑरिजनल चार्जर का इस्तेमाल करना जरूरी होता है। हर स्मार्टफोन की चार्जिंग क्षमता अलग होती है। उदाहरण के लिए, अगर कोई फोन 20 वॉट चार्जिंग सपोर्ट करता है और उसे 60 वॉट चार्जर से चार्ज किया जाए, तो इससे बैटरी पर दबाव बढ़ सकता है और उसकी लाइफ कम हो सकती है।
गलत चार्जर इस्तेमाल करने से बैटरी पर भी असर पड़ता है। दूसरे ब्रांड या मॉडल का चार्जर सही पावर सप्लाई नहीं दे पाता, जिससे फोन को चार्ज होने में ज्यादा समय लग सकता है। ऐसा बार-बार होने पर बैटरी के अंदर होने वाली केमिकल प्रक्रिया प्रभावित होती है और बैटरी लंबे समय तक चार्ज नहीं रख पाती।
इसके अलावा, खराब या असंगत चार्जर का इस्तेमाल ओवरहीटिंग का कारण भी बन सकता है। अगर फोन चार्जिंग के दौरान लगातार गर्म हो रहा है, तो यह स्थिति खतरनाक हो सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि गंभीर मामलों में बैटरी में ब्लास्ट तक का जोखिम पैदा हो सकता है, जिससे बड़ा नुकसान हो सकता है।
फोन चार्ज करते समय कुछ सावधानियां रखना जरूरी है। हमेशा ऑरिजनल चार्जर और केबल का ही इस्तेमाल करें और सस्ते या नकली चार्जर से बचें। चार्जिंग के दौरान फोन को गर्म जगह या सीधी धूप में न रखें, क्योंकि इससे डिवाइस ओवरहीट हो सकता है। साथ ही, कोशिश करें कि चार्जिंग के दौरान फोन का ज्यादा इस्तेमाल न करें, इससे चार्जिंग तेज होती है और बैटरी पर दबाव भी कम पड़ता है।
यह भी पढ़े