सुबह उठते ही पैरों में दर्द होता है? हो सकती है इस जरूरी चीज की कमी
सुबह उठते ही पैरों में दर्द होता है? हो सकती है इस जरूरी चीज की कमी
Food Pain in Morning: सुबह उठते ही अगर आपके पैरों के तलवों में चुभन या तेज दर्द होता है, तो इसे नजरअंदाज करना ठीक नहीं। कुछ लोगों को ऐसा लगता है कि यह थकान या उम्र का असर है, लेकिन असल में यह शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी का संकेत हो सकता है। ये दर्द कुछ मिनट में कम हो जाता है, लेकिन अगर यह रोज हो रहा है तो ध्यान देना जरूरी है।
क्या कारण हो सकते हैं?
1. विटामिन D की कमी:
विटामिन D हड्डियों और मांसपेशियों के लिए जरूरी है। इसकी कमी से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और जोड़ों या तलवों में दर्द होने लगता है।
2. कैल्शियम की कमी:
कैल्शियम की कमी से भी हड्डियों में दर्द और अकड़न होती है। सुबह उठते ही शरीर पर दबाव पड़ता है, जिससे तलवों में दर्द होता है
3. मैग्नीशियम की कमी:
मैग्नीशियम नसों और मांसपेशियों के लिए जरूरी होता है। इसकी कमी से पैरों में जलन या ऐंठन महसूस हो सकती है।
4. पानी की कमी:
अगर शरीर में पानी की कमी है तो नसों पर असर पड़ सकता है, जिससे पैरों में सुन्नपन या दर्द हो सकता है।
कैसे बचाव करें?
- धूप लें: रोज कम से कम 20 मिनट धूप में बैठें, ताकि शरीर को प्राकृतिक रूप से विटामिन D मिले।
- संतुलित आहार लें: दूध, दही, हरी सब्जियां, अंडे, बादाम जैसी चीजें खाएं।
- पैरों की एक्सरसाइज करें: सुबह उठने से पहले हल्की स्ट्रेचिंग करें।
- गर्म पानी की सिकाई करें: तलवों पर गुनगुने पानी से हल्की सिकाई करें।
- मैग्नीशियम सप्लीमेंट लें: डॉक्टर से सलाह लेकर सप्लीमेंट लेना शुरू कर सकते हैं।
सुबह-सुबह तलवों में दर्द मामूली बात नहीं है। ये आपके शरीर की एक चेतावनी हो सकती है। सही समय पर ध्यान देकर आप इस परेशानी से बच सकते हैं और दिन की शुरुआत बिना दर्द, ताजगी से कर सकते हैं।
Disclaimer: यह जानकारी कुछ मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।