हरा धनिया जल्दी खराब? इन 3 आसान तरीके अपनाएं और लंबे समय तक ताजा रखें।
हरा धनिया जल्दी खराब? इन 3 आसान तरीके अपनाएं और लंबे समय तक ताजा रखें।
Coriander Storage Hacks:हरा धनिया रसोई में खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए जरूरी है। इसे दाल, सब्ज़ी या चटनी में डालें, तो हर डिश में ताजगी और खुशबू बढ़ जाती है। लेकिन समस्या तब आती है जब धनिया जल्दी मुरझा जाता है या काला होकर खराब हो जाता है। कई बार लोग इसे फ्रिज में रखते हैं, लेकिन कुछ ही दिनों में यह सूख जाता है।
अगर आप भी हरे धनिए के जल्दी खराब होने से परेशान हैं, तो ये 3 आसान तरीके अपनाएं और इसे लंबे समय तक ताजा रखें:
1. एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें
हरे धनिए को अच्छे से धोकर सुखा लें। पत्तियों में नमी बिल्कुल न रहे। अब इसे टिश्यू पेपर के साथ एयरटाइट कंटेनर में रखें। टिश्यू अतिरिक्त नमी सोख लेगा और धनिया लगभग 10 दिन तक ताजा रहेगा।
2. फ्रीजर में आइस क्यूब ट्रे का इस्तेमाल करें
हरे धनिए को बारीक काटकर आइस क्यूब ट्रे में डालें और ऊपर से थोड़ा पानी डालकर फ्रीज कर दें। जरूरत पड़ने पर एक क्यूब निकालकर सब्ज़ी, सूप या करी में डालें। इससे धनिया खराब नहीं होगा और सालभर ताजा स्वाद मिलेगा।
3. जार में पानी डालकर स्टोर करें
एक साफ जार या गिलास में थोड़ा पानी डालें और धनिए की डंठल उसमें रखें। पत्तियों को हल्के प्लास्टिक से ढक दें। इस तरह धनिया 5 दिन तक हरा-भरा रहेगा। हर दो दिन में पानी बदलना न भूलें।
हरा धनिया स्वाद और पोषण से भरपूर है, लेकिन जल्दी खराब हो जाता है। ऊपर बताए गए ये 3 आसान तरीके अपनाकर आप इसे लंबे समय तक ताजा रख सकते हैं। चाहे हफ्ते भर बाद भी सब्ज़ी बनाएं, आपका धनिया उतना ही हरा और ताज़ा दिखेगा।