हेयर वॉश के बाद बाल जल्दी ऑयली हो जाते हैं? जानें स्कैल्प की चिपचिपाहट से छुटकारा पाने के आसान तरीके

Updated on 2025-09-03T11:56:53+05:30

हेयर वॉश के बाद बाल जल्दी ऑयली हो जाते हैं? जानें स्कैल्प की चिपचिपाहट से छुटकारा पाने के आसान तरीके

हेयर वॉश के बाद बाल जल्दी ऑयली हो जाते हैं? जानें स्कैल्प की चिपचिपाहट से छुटकारा पाने के आसान तरीके

How to get rid of oily scalp:हर कोई चाहता है कि उसके बाल हमेशा साफ, मुलायम और चमकदार दिखें। लेकिन अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि बाल धोने के सिर्फ दो दिन बाद ही स्कैल्प ऑयली और चिपचिपी हो जाती है, जिससे बाल बेजान और गंदे लगते हैं।

ऑयली स्कैल्प क्यों होती है?

सबसे आम कारण मौसम है, खासकर बरसात में नमी के कारण स्कैल्प जल्दी ऑयली हो जाती है। इसके अलावा हार्मोनल बदलाव (जैसे PCOS) या कुछ हेल्थ प्रॉब्लम भी वजह बन सकती हैं। इससे डैंड्रफ, स्कैल्प पिंपल्स और हेयर फॉल बढ़ने लगता है।

कैसे पाएं छुटकारा?

  • सैलिसिलिक एसिड बेस्ड शैंपू इस्तेमाल करें, यह स्कैल्प को डीप क्लीन करता है।
  • क्लैरिफाइंग शैंपू हफ्ते में एक बार जरूर लगाएं, खासकर अगर आप हेयर प्रोडक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं।
  • रोजाना बाल धोने से मत डरें, इससे स्कैल्प साफ और बाल हेल्दी रहते हैं।
  • हल्का कंडीशनर चुनें और सिर्फ बालों के सिरों पर लगाएं।