क्या एसी में सोने से हड्डियां गलती हैं? जानिए सच
Updated on 2025-05-24T16:43:31+05:30
क्या एसी में सोने से हड्डियां गलती हैं? जानिए सच
Ac Harmful for Bones: गर्मी में एसी में सोना आराम देता है, लेकिन कहते हैं कि ज्यादा एसी से हड्डियां गलने लगती हैं। ये सच है या गलत, चलिए जानते हैं।
वैज्ञानिक बात ये है कि एसी सीधे हड्डियों को नुकसान नहीं पहुंचाता। लेकिन ज्यादा ठंडी हवा में रहने से मांसपेशियां और जोड़ों में दर्द या जकड़न हो सकती है, खासकर बुजुर्गों और गठिया रोग वाले लोगों को।
एसी में लंबे समय तक रहने से शरीर का इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है और विटामिन D की कमी हो जाती है, जो हड्डियों के लिए जरूरी है। साथ ही एसी हवा सूखी कर देती है, जिससे त्वचा और जोड़ों में dryness हो सकती है।
एसी का सही इस्तेमाल कैसे करें?
- तापमान 24-26 डिग्री रखें।
- ठंडी हवा सीधे शरीर पर न पड़ने दें।
- कमरे में थोड़ी नमी रखें।
- रोज थोड़ा समय धूप में बिताएं।
- जोड़ो की मालिश करें, खासकर बुजुर्ग और बच्चों की।
तो एसी में सोना हड्डियों को सीधे नुकसान नहीं पहुंचाता, लेकिन सावधानी जरूरी है। सही तरीके से इस्तेमाल करें और सेहत भी अच्छी रहेगी।