Dollar vs Rupee: डॉलर के आगे फिर टूटा रुपया, 9वें दिन बढ़ी बड़ी टेंशन

Updated on 2026-05-20T12:55:10+05:30

Dollar vs Rupee: डॉलर के आगे फिर टूटा रुपया, 9वें दिन बढ़ी बड़ी टेंशन

Dollar vs Rupee: डॉलर के आगे फिर टूटा रुपया, 9वें दिन बढ़ी बड़ी टेंशन

Dollar vs Rupee: भारतीय रुपये में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. लगातार नौवें कारोबारी सत्र में कमजोरी दर्ज करते हुए रुपया आज डॉलर के मुकाबले 0.3 फीसदी टूट गया. बाजार खुलते ही रुपया 96.86 पर पहुंचा और शुरुआती कारोबार में 41 पैसे की बड़ी गिरावट के साथ 96.96 तक फिसल गया. अब बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि रुपया जल्द ही 97 के स्तर को भी छू सकता है. लगातार गिरती भारतीय मुद्रा ने आम लोगों से लेकर निवेशकों तक की चिंता बढ़ा दी है.

इस गिरावट के साथ रुपया साल 2026 में एशिया की सबसे कमजोर प्रदर्शन करने वाली मुद्रा बन गया है. सिर्फ इस महीने में ही इसमें करीब 1.5 फीसदी की गिरावट आ चुकी है, जबकि पूरे साल में रुपया 7 फीसदी से ज्यादा टूट चुका है.

विशेषज्ञों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) लगातार भारतीय बाजार से पैसा निकाल रहे हैं, जिससे रुपये पर दबाव बढ़ रहा है. इसके अलावा भारत को अपनी जरूरतों के लिए भारी मात्रा में कच्चा तेल आयात करना पड़ता है और मौजूदा अंतरराष्ट्रीय तनाव के कारण तेल खरीदने में ज्यादा डॉलर खर्च हो रहे हैं.

अमेरिका-ईरान तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बढ़ती अनिश्चितता ने भी स्थिति को गंभीर बना दिया है. कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से भारत का आयात बिल तेजी से बढ़ रहा है, जिससे चालू खाते के घाटे और आर्थिक दबाव का खतरा गहरा गया है. अब निवेशकों की नजर इस बात पर टिकी है कि आखिर रुपया कब संभलेगा।

यह भी पढ़े 

Share Market Today: सेंसेक्स टूटा, निफ्टी लुढ़का; आईटी शेयरों ने बाजार को संभाला