डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में इंपोर्ट की जाने वाली कारों पर 25% टैक्स लगाया, भारत पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

Updated on 2025-03-27T11:41:55+05:30

डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में इंपोर्ट की जाने वाली कारों पर 25% टैक्स लगाया, भारत पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में इंपोर्ट की जाने वाली कारों पर 25% टैक्स लगाया, भारत पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्ट की जाने वाली कारों और ऑटो पार्ट्स पर 25% टैक्स लगाने का ऐलान किया है। यह नया नियम 2 अप्रैल से लागू होगा। ट्रंप ने इसे "मुक्ति दिवस" कहा है और इसी दिन से रेसिप्रोकल सिस्टम भी शुरू होगा। उनका कहना है कि जो विदेशी कंपनियां अमेरिका में व्यापार कर रही हैं, उन्हें शुल्क देना होगा क्योंकि वे अमेरिका से नौकरियां और पैसा ले रही हैं।

किन गाड़ियों पर लगेगा टैक्स?
 > अमेरिका के बाहर बनी और वहां बेची जाने वाली गाड़ियां

 > पैसेंजर गाड़ियां (सेडान, एसयूवी, मिनिवैन)

 > लाइट ट्रक

 > इंजन, ट्रांसमिशन और इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स जैसे अहम ऑटो पार्ट्स

व्हाइट हाउस ने कहा कि जरूरत पड़ने पर और भी ऑटो पार्ट्स इस लिस्ट में जोड़े जा सकते हैं।

सरकार को कितना फायदा?

व्हाइट हाउस के मुताबिक, इस नए टैक्स से अमेरिकी सरकार को करीब 100 अरब डॉलर की आमदनी होगी। ट्रंप कुछ और इंपोर्टेड चीजों पर भी टैक्स लगाने की योजना बना रहे हैं, जिसमें दवाएं भी शामिल हो सकती हैं, क्योंकि अमेरिका में बिकने वाली कई दवाएं चीन और आयरलैंड में बनती हैं।

भारत पर क्या असर पड़ेगा?

भारत से ज्यादा कारें अमेरिका को निर्यात नहीं की जातीं, इसलिए कारों पर इसका सीधा असर कम होगा। लेकिन भारत की ऑटो पार्ट्स इंडस्ट्री को झटका लग सकता है। मदरसन ग्रुप, सनसेरा इंजीनियरिंग और सुप्रजीत इंजीनियरिंग जैसी कंपनियों के लिए अमेरिका एक अहम बाजार है।

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका पर अन्य देश जितना टैक्स लगाते हैं, उतना वह नहीं ले रहा। उन्होंने साफ किया कि इस फैसले का असर दुनियाभर के देशों पर होगा।