ड्राइविंग लाइसेंस और मैरिज सर्टिफिकेट अब WhatsApp पर, बिना ऑफिस गए घर बैठे मिलेगा सुविधा

Updated on 2025-08-29T11:35:00+05:30

ड्राइविंग लाइसेंस और मैरिज सर्टिफिकेट अब WhatsApp पर, बिना ऑफिस गए घर बैठे मिलेगा सुविधा

ड्राइविंग लाइसेंस और मैरिज सर्टिफिकेट अब WhatsApp पर, बिना ऑफिस गए घर बैठे मिलेगा सुविधा

अब ड्राइविंग लाइसेंस, मैरिज सर्टिफिकेट या अन्य सरकारी डॉक्यूमेंट्स बनाने के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी. दिल्ली सरकार व्हाट्सऐप गवर्नेंस नाम की नई सर्विस शुरू करने जा रही है, जिसके जरिए लोग घर बैठे ही ये सभी काम WhatsApp से कर पाएंगे.

WhatsApp पर बनेंगे सरकारी डॉक्यूमेंट्स

मैरिज सर्टिफिकेट, कास्ट सर्टिफिकेट, बर्थ सर्टिफिकेट और ड्राइविंग लाइसेंस जैसे कई डॉक्यूमेंट्स WhatsApp से ही अप्लाई, वेरिफाई और डाउनलोड किए जा सकेंगे. इससे काम तेज होगा और लोगों को कतारों या भ्रष्टाचार से छुटकारा मिलेगा.

कैसे काम करेगा?

इस प्लेटफॉर्म पर एक AI चैटबॉट होगा, जो हिंदी और इंग्लिश दोनों में काम करेगा. यह यूजर्स को स्टेप-बाय-स्टेप गाइड करेगा और सभी सरकारी सेवाओं की जानकारी देगा. शुरुआत में 25-30 सर्विसेज जोड़ी जाएंगी और धीरे-धीरे बाकी विभाग भी जुड़ेंगे. इसे दिल्ली के ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल से लिंक किया जाएगा.

यूज करने का तरीका

लॉन्च के बाद यूजर्स चैटबॉट को सिर्फ “Hi” भेजेंगे और प्रोसेस शुरू हो जाएगा. चैटबॉट एक फॉर्म देगा, जिसे भरकर और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अटैच करके अपलोड करना होगा. पूरी प्रक्रिया आसान और तेज होगी.