Dry Fruit Soaked In Coconut Water: नारियल पानी में भिगोए ड्राई फ्रूट्स खाना कितना फायदेमंद? जानिए सच

Updated on 2026-05-05T18:01:09+05:30

Dry Fruit Soaked In Coconut Water: नारियल पानी में भिगोए ड्राई फ्रूट्स खाना कितना फायदेमंद? जानिए सच

Dry Fruit Soaked In Coconut Water: नारियल पानी में भिगोए ड्राई फ्रूट्स खाना कितना फायदेमंद? जानिए सच

गर्मियों में लोग सेहत के लिए नए-नए हेल्दी कॉम्बिनेशन आजमा रहे हैं, लेकिन क्या नारियल पानी में ड्राई फ्रूट्स भिगोकर खाना सच में शरीर को डबल न्यूट्रिशन देता है? एक्सपर्ट ने इसका साफ जवाब दिया है.

गर्मियों का नया हेल्थ ट्रेंड

भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स खाना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इससे वे पचने में आसान हो जाते हैं और शरीर पोषक तत्व बेहतर तरीके से ले पाता है. दूसरी तरफ नारियल पानी गर्मी में शरीर को ठंडक देने वाला नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक है. ऐसे में अब कई लोग बादाम, किशमिश, चिया सीड्स या दूसरे नट्स को नारियल पानी में भिगोकर खा रहे हैं.

यही वजह है कि सवाल उठ रहा है कि क्या यह कॉम्बिनेशन फायदे को दोगुना कर देता है?

नारियल पानी में क्या-क्या होता है खास?

नारियल पानी सिर्फ पानी नहीं, बल्कि मिनरल्स का पावरहाउस माना जाता है. इसमें पोटेशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम, सोडियम, विटामिन C, फोलेट और कई जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स पाए जाते हैं, जो गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं.

यानी अगर किसी चीज को इसमें भिगोया जाए तो उसका स्वाद और हल्की न्यूट्रिशनल वैल्यू जरूर बेहतर हो सकती है.

क्या ड्राई फ्रूट्स के फायदे हो जाते हैं डबल?

इस सवाल पर एक्सपर्ट का जवाब थोड़ा अलग है. दिल्ली की चीफ डाइटिशियन डॉ. प्रिया पालीवाल के मुताबिक, नारियल पानी में ड्राई फ्रूट्स भिगोकर खाने से कुछ पोषक तत्वों का अवशोषण बेहतर हो सकता है, लेकिन यह कहना कि फायदे “दोगुने” हो जाते हैं, पूरी तरह सही नहीं है.

यानी यह कॉम्बिनेशन हेल्दी जरूर है, लेकिन कोई जादुई फॉर्मूला नहीं है.

फिर क्या मिलते हैं असली फायदे?

जब नारियल पानी और ड्राई फ्रूट्स साथ लिए जाते हैं तो शरीर को एक साथ हाइड्रेशन, एनर्जी, हेल्दी फैट, फाइबर, प्रोटीन और मिनरल्स मिलते हैं.

इससे गर्मी में कमजोरी कम लगती है, पेट भरा रहता है और इंस्टेंट एनर्जी मिलती है.

खासकर सुबह खाली पेट या शाम के स्नैक में यह अच्छा ऑप्शन माना जा सकता है.

किन लोगों को बरतनी चाहिए सावधानी?

हालांकि हर हेल्दी चीज हर किसी के लिए एक जैसी नहीं होती.

डायबिटीज, किडनी या हाई पोटेशियम की समस्या वाले लोगों को नारियल पानी और ड्राई फ्रूट्स दोनों ही सीमित मात्रा में लेने चाहिए. क्योंकि ज्यादा मात्रा में यह शुगर और मिनरल बैलेंस बिगाड़ सकता है.

एक्सपर्ट की साफ सलाह

नारियल पानी में ड्राई फ्रूट्स भिगोकर खाना नुकसानदायक नहीं, बल्कि अच्छा हेल्दी कॉम्बिनेशन है.

लेकिन इसे “डबल फायदा देने वाला सुपरफूड” मानना गलत होगा. सही मात्रा में लिया जाए तो यह गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट, एक्टिव और एनर्जेटिक जरूर रख सकता है

यह भी पढ़े 

Summer Skincare Tips: चेहरे की जिद्दी टैनिंग से बचना है तो आज से करें ये काम