200 करोड़ के रिसॉर्ट में DSP के बेटे की शाही शादी…महफिल में नाचे अफसर और नेता
200 करोड़ के रिसॉर्ट में DSP के बेटे की शाही शादी…महफिल में नाचे अफसर और नेता
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के DSP ऋषिकांत शुक्ला के बेटे की शादी इन दिनों चर्चा में है, लेकिन वजह सिर्फ खुशियां नहीं, बल्कि उसका शाही अंदाज है। बताया जा रहा है कि शादी का आयोजन करीब 200 करोड़ रुपये की लागत वाले एक लग्जरी रिसॉर्ट में किया गया, जिसमें राज्य भर के कई IPS अधिकारी, नेता और रसूखदार मेहमान शामिल हुए।
वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं, जिसमें पुलिस अधिकारी और राजनेता डांस फ्लोर पर थिरकते नजर आ रहे हैं। महफिल में बॉलीवुड गानों पर जमकर डांस हुआ और मेहमानों के लिए पांच सितारा दावत का इंतजाम किया गया था। शादी में सजे मंच, फूलों से सजी एंट्री और लाइव बैंड परफॉर्मेंस ने माहौल को पूरी तरह फिल्मी बना दिया।
हालांकि अब इस आलीशान शादी को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई लोग पूछ रहे हैं कि आखिर सरकारी अफसर के परिवार ने इतनी भव्य शादी का खर्च कैसे उठाया। वहीं कुछ लोग इसे “निजी आयोजन” बताकर आलोचना को अनावश्यक कह रहे हैं।
फिलहाल शादी से जुड़ी कोई आधिकारिक जांच या बयान नहीं आया है, लेकिन यह आयोजन चर्चा में जरूर है ,कभी अपनी रॉयल शान-ओ-शौकत के लिए, तो कभी सरकारी अफसरों की इस चमकदार मौजूदगी के लिए।
यह भी पढ़ें:
ब्राजीलियन मॉडल का नाम लेकर राहुल गांधी ने बनाया मुद्दा