DU Admission 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी यूजी एडमिशन में इस साल मांगी जा सकती है 10वीं की मार्कशीट भी

Updated on 2025-07-28T13:25:12+05:30

DU Admission 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी यूजी एडमिशन में इस साल मांगी जा सकती है 10वीं की मार्कशीट भी

DU Admission 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी यूजी एडमिशन में इस साल मांगी जा सकती है 10वीं की मार्कशीट भी

DU UG Admission 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी में इस साल UG एडमिशन लेने वाले छात्रों को 10वीं की मार्कशीट जरूरी पड़ सकती है। पहली बार डीयू टाई ब्रेक करने के लिए 10वीं के नंबरों का इस्तेमाल करेगा। यानी अगर CUET-UG में दो छात्रों के बराबर अंक आए, तो 10वीं के नंबर देखकर फैसला लिया जाएगा।

डीयू के वाइस चांसलर योगेश सिंह ने CUET UG 2025 के ज़रिए एडमिशन के लिए CSAS पोर्टल लॉन्च कर दिया है।

CSAS पोर्टल पर दो चरणों में होगा एडमिशन:

पहला चरण: छात्रों को अपनी पर्सनल, एजुकेशन और CUET से जुड़ी जानकारी और डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे।

दूसरा चरण: CUET रिजल्ट आने के बाद शुरू होगा।

CSAS पोर्टल admission.uod.ac.in पर एक्टिव है और वहीं से पूरी प्रक्रिया चलेगी।

इस बार डीयू में इतने कोर्स और सीटें:

कुल 71,624 सीटों पर एडमिशन होगा।

69 कॉलेजों और डिपार्टमेंट्स में 79 अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम्स के लिए दाखिला दिया जाएगा।

इस बार पोर्टल को पहले से आसान बनाया गया है ताकि छात्रों को परेशानी न हो। साथ ही डीयू ने तय किया है कि एडमिशन प्रोसेस जल्दी पूरी की जाएगी। अगर स्पॉट राउंड के बाद भी सीटें खाली रह जाती हैं, तो नए विकल्पों पर विचार किया जाएगा।