Early warning signs of Liver Disease: गलत आदतें करने से लिवर खराब, जाने कैसे बढ़ेगा मौत का खतरा
Early warning signs of Liver Disease: गलत आदतें करने से लिवर खराब, जाने कैसे बढ़ेगा मौत का खतरा
Black Liver Disease Causes: आजकल लोगों की लाइफस्टाइल बहुत तेज़ हो गई है, जिससे स्ट्रेस बढ़ा है और खाने-पीने का कोई सही समय नहीं है। इसके कारण कई तरह की बीमारियां बढ़ रही हैं, जिनमें लिवर की बीमारी भी शामिल है। मेडिकल रिसर्च बताती है कि हर साल लाखों लोग लिवर की दिक्कतों से प्रभावित होते हैं और कई मामलों में जान भी चली जाती है। अक्सर लोग शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे लिवर सिरोसिस या ब्लैक लिवर जैसी गंभीर स्थिति तक पहुंच जाता है।
शुरुआती गलतियां:
Cleveland Clinic के अनुसार, जब लिवर सेल्स बार-बार डैमेज होते हैं और उनकी जगह स्कार टिश्यू बनता है, तो लिवर कठोर और डार्क हो जाता है। यह आगे चलकर सिरोसिस या लिवर फेल्योर का कारण बन सकता है। British Liver Trust के अनुसार, ज्यादा शराब पीना लिवर के लिए सबसे बड़ा खतरा है। लंबे समय तक लगातार शराब पीने से लिवर सेल्स मरने लगते हैं और लिवर सिकुड़कर काला हो जाता है।
Times of India की रिपोर्ट बताती है कि ज्यादा तेल, चीनी और जंक फूड खाने से फैटी लिवर होता है। पेनकिलर और अन्य दवाओं का लंबे समय तक ज़रूरत से ज्यादा इस्तेमाल भी लिवर को नुकसान पहुंचाता है।
मोटापा भी कारण है:
मोटापा और एक्टिविटी की कमी से फैटी लिवर डिजीज तेजी से बढ़ती है। इससे इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ता है और लिवर सेल्स धीरे-धीरे मरने लगती हैं।
बचाव कैसे करें:
डॉक्टर्स की सलाह है कि हेल्दी डाइट लें, शराब से दूर रहें, नियमित एक्सरसाइज करें और समय-समय पर हेल्थ चेकअप करवाएं। अगर कोई दिक्कत महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से मिलें।