Earthquake In Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर में आया तेज भूकंप, घबराकर घरों से बाहर निकले लोग, जानें तीव्रता

Updated on 2025-07-10T10:58:27+05:30

Earthquake In Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर में आया तेज भूकंप, घबराकर घरों से बाहर निकले लोग, जानें तीव्रता

Earthquake In Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर में आया तेज भूकंप, घबराकर घरों से बाहर निकले लोग, जानें तीव्रता

गुरुवार सुबह दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में तेज भूकंप महसूस किया गया। झटके लगते ही लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकलकर खुले मैदानों में आ गए। फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

हरियाणा का झज्जर था भूकंप का केंद्र

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप सुबह 9:04 बजे आया और इसकी तीव्रता 4.4 थी। इसका केंद्र हरियाणा के झज्जर में था। झटके झज्जर के अलावा जींद, बहादुरगढ़ और सोनीपत में भी महसूस किए गए।

हिलने लगे मकान, लोग डरे

भूकंप के झटके इतने तेज थे कि कई मकान हिलने लगे। खासकर दिल्ली और नोएडा की ऊंची इमारतों में लोग ज्यादा घबरा गए। लोग तुरंत अपने घरों से निकलकर बाहर आ गए और कुछ देर तक खुले में ही रुके।

इस साल फरवरी में भी आया था भूकंप

इससे पहले 17 फरवरी को भी दिल्ली-NCR में भूकंप आया था। तब सुबह 5:37 बजे आए भूकंप की तीव्रता 4.0 थी और इसका केंद्र नई दिल्ली में जमीन से 5 किलोमीटर गहराई पर था। झटके इतने तेज थे कि इमारतें हिल गईं और लोग बाहर आ गए थे।