Earthquake In Myanmar:म्यांमार में भूकंप से अब तक 694 लोगों की मौत, 1600 से ज्यादा घायल; मरने वालों की संख्या 10 हजार
Earthquake In Myanmar:म्यांमार में भूकंप से अब तक 694 लोगों की मौत, 1600 से ज्यादा घायल; मरने वालों की संख्या 10 हजार
Earthquake In Myanmar: म्यांमार में शुक्रवार (28 मार्च) को आए 7.7 तीव्रता के भूकंप में अब तक 694 लोगों की मौत हो चुकी है और 1670 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। यह जानकारी म्यांमार की सैन्य सरकार ने दी है।
भूकंप के झटके थाईलैंड, बांग्लादेश, चीन और भारत तक महसूस किए गए। थाईलैंड में भी 10 लोगों की मौत हुई है और 100 से ज्यादा लोग लापता हैं। यूनाइटेड स्टेट जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, म्यांमार में मरने वालों की संख्या 10 हजार तक पहुंच सकती है।
यह भूकंप शुक्रवार सुबह 11:50 बजे आया और इसे पिछले 200 साल का सबसे बड़ा भूकंप बताया जा रहा है। इसने म्यांमार और थाईलैंड में भारी तबाही मचाई। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भी कई इमारतें गिर गईं।
10 घंटे में 15 बार कांपी धरती
USGS के मुताबिक, इस बड़े भूकंप के बाद म्यांमार में 10 घंटे के भीतर 14 और भूकंप आए। इनमें से एक की तीव्रता 6.7 रही।
राहत और बचाव कार्य जारी
मलबे में फंसे लोगों को बचाने का काम लगातार जारी है। म्यांमार की सैन्य सरकार ने अंतरराष्ट्रीय मदद की अपील की है। भारत सरकार ने भी 15 टन राहत सामग्री भेजी है, जिसमें टेंट, कंबल, खाना, दवाएं और सोलर लैंप शामिल हैं।