Earthquake Today: भूकंप के तेज झटकों से हिली धरती, 7.5 लाख लोगों पर बना बड़ा खतरा

Updated on 2025-07-17T11:00:48+05:30

Earthquake Today: भूकंप के तेज झटकों से हिली धरती, 7.5 लाख लोगों पर बना बड़ा खतरा

Earthquake Today: भूकंप के तेज झटकों से हिली धरती, 7.5 लाख लोगों पर बना बड़ा खतरा

अमेरिका के अलास्का में बुधवार को जबरदस्त भूकंप के झटके महसूस किए गए। कई इलाकों में 7.3 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे लोगों में डर फैल गया। भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी भी जारी कर दी गई है। लोग अपने घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित जगहों की ओर भागे। समुद्र के किनारे रहने वाले मछुआरे खास तौर पर प्रभावित हुए हैं।

भूकंप दोपहर 12:37 बजे अलास्का तट से करीब 87 किलोमीटर दूर सैंड पॉइंट के पास आया। इसके बाद करीब 7.5 लाख लोगों पर सुनामी का खतरा बन गया है। अभी तक नुकसान की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।

किन इलाकों में सुनामी का खतरा

सुनामी का खतरा दक्षिण अलास्का, अलास्का प्रायद्वीप, कैनेडी एंट्रेंस से यूनिमक पास तक के इलाकों और प्रशांत महासागर के तटवर्ती हिस्सों में है। अलास्का पहले भी बड़े भूकंप झेल चुका है, जैसे 1964 में 9.2 तीव्रता का भूकंप।

प्रशासन ने लोगों को घर खाली करने को कहा

प्रशासन ने समुद्र किनारे रहने वालों को घर खाली करने की सलाह दी है। उनालास्का में 4100 मछुआरों और किंग कोव में 870 लोगों को अलर्ट कर दिया गया है।

हाल के महीनों में कई बार आया भूकंप

अमेरिका में पिछले दो महीने में कई बार भूकंप आया है। 16 जुलाई को टेक्सास में 1.8 तीव्रता और 23 जून को अलास्का, एंकरेज और डेनाली बरो में 4.0 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया था।