करवा चौथ पर मेहंदी गहरी करने के आसान घरेलू नुस्खे

Updated on 2025-10-03T11:41:35+05:30

करवा चौथ पर मेहंदी गहरी करने के आसान घरेलू नुस्खे

करवा चौथ पर मेहंदी गहरी करने के आसान घरेलू नुस्खे

Dark Mehendi Hacks: करवा चौथ में अब कुछ ही दिन बचे हैं। अगर आप चाहती हैं कि इस बार आपके हाथों की मेहंदी का रंग गहरा और सुंदर दिखे, तो आपके किचन में मौजूद कुछ आसान चीजें इसमें मदद कर सकती हैं। माना जाता है कि करवा चौथ पर मेहंदी का गहरा रंग पति-पत्नी के रिश्ते में प्यार और अपनापन दर्शाता है। साथ ही यह आपकी खूबसूरती को और भी निखार देता है। आइए जानते हैं मेहंदी को गहरा करने के कुछ आसान घरेलू उपाय:

मेहंदी को गहरा करने के आसान उपाय (How To Darken Mehndi Color):

  1. मेहंदी सूखने के बाद उस पर नींबू और चीनी का रस रुई की मदद से लगाएं।
  2. मेहंदी के रंग को गहरा करने के लिए सूखने के बाद हाथों पर अचार का तेल लगाएं।
  3. तवे पर 3–4 लौंग गर्म करें और उठते धुएं से हाथों को सेंकें, इससे रंग गहरा होगा।
  4. मेहंदी लगाने के बाद हथेलियों पर हल्का सा चूना रगड़ें, इससे भी रंग डार्क होता है। ध्यान रहे कि चूना ज्यादा न लगाएं।