'झूठे आरोप' पर EC का राहुल गांधी को सख्त जवाब!

Updated on 2025-09-18T15:07:42+05:30

'झूठे आरोप' पर EC का राहुल गांधी को सख्त जवाब!

'झूठे आरोप' पर EC का राहुल गांधी को सख्त जवाब!

लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार (18 सितंबर) को प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग पर वोट चोरी के गंभीर आरोप लगाए। इसके तुरंत बाद इलेक्शन कमीशन ने जवाब दिया और सोशल मीडिया पोस्ट में राहुल के आरोपों को गलत बताया। राहुल ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार वोट चोरों की मदद कर रहे हैं।

इलेक्शन कमीशन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म होने के कुछ ही मिनटों में एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “राहुल गांधी के आरोप गलत और निराधार हैं।”

आयोग ने कुछ बातें साफ की हैं:

कोई आम नागरिक ऑनलाइन वोट डिलीट नहीं कर सकता। राहुल ने इसके बारे में गलत जानकारी दी।

वोट डिलीट करने से पहले प्रभावित व्यक्ति को सुनवाई का मौका दिया जाता है।

2023 में आलंद विधानसभा क्षेत्र में वोटर डिलीट करने की असफल कोशिश हुई थी, जिस पर आयोग ने खुद FIR दर्ज करवाई।

चुनाव परिणाम: आलंद विधानसभा से 2018 में बीजेपी के सुबध गुट्टेदार जीते थे, जबकि 2023 में कांग्रेस के बी.आर. पाटिल जीते।

 

राहुल गांधी के आरोप:

राहुल ने कहा, “कर्नाटक के आलंद में वोट चोरी हुई। हमने चोरी पकड़ ली। BLO ने देखा कि उनके रिश्तेदार का वोट डिलीट हो गया था। जब पता लगाया तो पड़ोसी ने डिलीट करने से इनकार कर दिया।”

राहुल गांधी की मांग:

राहुल ने कहा, “हमारी मांग है कि ज्ञानेश कुमार उन लोगों को बचाएं नहीं, जो लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं। चुनाव आयोग एक हफ्ते के अंदर कर्नाटक CID को जवाब दे। हमारी लड़ाई संविधान को बचाने की है।”