धर्मांतरण केस में मास्टरमाइंड छांगुर पर ईडी की कार्रवाई, 75 करोड़ की संपत्ति जब्त होगी

Updated on 2025-07-24T11:21:58+05:30

धर्मांतरण केस में मास्टरमाइंड छांगुर पर ईडी की कार्रवाई, 75 करोड़ की संपत्ति जब्त होगी

धर्मांतरण केस में मास्टरमाइंड छांगुर पर ईडी की कार्रवाई, 75 करोड़ की संपत्ति जब्त होगी

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धर्मांतरण रैकेट का मास्टरमाइंड माने जा रहे छांगुर के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है। ईडी अब छांगुर की 75 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति जब्त करने की तैयारी में है। इसमें लोनावाला की एक प्रॉपर्टी भी शामिल है।

कुछ दिन पहले हुई थी छापेमारी

ईडी ने कुछ दिन पहले छांगुर के कई ठिकानों पर छापा मारा था। इस दौरान कई अहम दस्तावेज मिले थे। बलरामपुर के उतरौला में सुबह 5 बजे ईडी की टीम बाबा ताजुद्दीन बुटीक पहुंची थी, जो छांगुर और उसके बेटे महबूब का बताया गया। दोनों अभी एटीएस की हिरासत में हैं, इसलिए दुकान बंद थी।

दुकान में दिनभर चली तलाशी

ईडी ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि दुकान में कोई कर्मचारी नहीं था। फिर जरूरी कागजात दिखाकर दुकान का ताला तोड़कर जांच शुरू की गई। सुबह 7:30 बजे से लेकर शाम 5:30 बजे तक जांच चली। इस दौरान दुकान में कपड़े बिखरे पड़े मिले।

ईडी को मिले कई अहम सबूत

जांच में छांगुर और नसीर वाडीलाल के बीच 2017 का एमओयू, नीतू और नवीन के धर्मांतरण से जुड़े दस्तावेज, पनामा की एक कंपनी "लोगोस मरीन" और नवीन रोहरा के बीच का करार, भवन निर्माण से जुड़े कानूनी दस्तावेज, आश्वी बुटीक सौंपने की एनओसी, और पॉवर ऑफ अटॉर्नी जैसे कई कागजात मिले।

इसके अलावा शफीउल्ला, प्रदीप और राजनारायण के बीच 2014 में हुआ एक एग्रीमेंट भी मिला है। ईडी इन सभी दस्तावेजों की जांच कर रही है और छांगुर की पूरी संपत्ति खंगाली जा रही है।