फर्जी डिग्री रैकेट पर ईडी ने लिया बड़ा एक्शन

Updated on 2025-11-06T16:32:33+05:30

फर्जी डिग्री रैकेट पर ईडी ने लिया बड़ा एक्शन

फर्जी डिग्री रैकेट पर ईडी ने लिया बड़ा एक्शन

लखनऊ में गुरुवार को ईडी की टीमों ने एक साथ 15 ठिकानों पर छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि ये छापे उन माफियाओं और निजी शैक्षणिक संस्थानों पर पड़े हैं जो फर्जी डिग्री और सर्टिफिकेट तैयार करने के इस बड़े नेटवर्क से जुड़े हुए थे।

सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसी को इस रैकेट से जुड़ी भारी वित्तीय गड़बड़ी के सबूत मिले हैं। जांच में यह भी सामने आया कि फर्जी डिग्रियों के जरिए हजारों लोगों को सरकारी और निजी नौकरियों में घुसाया गया था। इस रैकेट के तार कई राज्यों से जुड़े होने की आशंका है।

ईडी की कार्रवाई के दौरान कई संदिग्ध दस्तावेज, कंप्यूटर और डिजिटल रिकॉर्ड जब्त किए गए हैं। अब एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क के पीछे कौन-कौन लोग हैं और कब से यह धंधा चल रहा था। फिलहाल जांच जारी है और आने वाले दिनों में कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।