दिल्ली में ED की बड़ी कार्रवाई, इलाके में छापेमारी से 100 करोड़ की फंडिंग का खुलासा

Updated on 2025-08-01T10:36:49+05:30

दिल्ली में ED की बड़ी कार्रवाई, इलाके में छापेमारी से 100 करोड़ की फंडिंग का खुलासा

दिल्ली में ED की बड़ी कार्रवाई, इलाके में छापेमारी से 100 करोड़ की फंडिंग का खुलासा

देश की राजधानी दिल्ली के खानपुर इलाके में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की एक बड़ी छापेमारी सामने आई है। 1 अगस्त 2025 (शुक्रवार) को ईडी ने विदेशी फंडिंग और फर्जी कॉल सेंटर चलाने के मामले में कार्रवाई की।

क्या है मामला?

ईडी की जांच में सामने आया है कि खानपुर में एक फर्जी कॉल सेंटर चलाया जा रहा था, जो अमेरिका जैसे देशों में रहने वाले विदेशी नागरिकों को निशाना बनाता था।

आरोपी खुद को Microsoft Windows जैसी नामी सॉफ्टवेयर कंपनियों का कर्मचारी बताकर पाइरेटेड या नकली सॉफ्टवेयर बेचते थे और विदेशियों से ठगी करते थे।

100 करोड़ की विदेशी फंडिंग का पता

ईडी सूत्रों के मुताबिक, 2016-17 से 2024-25 के बीच करीब 100 करोड़ रुपये की विदेशी फंडिंग इन लोगों के खातों में आई है।

फिलहाल ईडी की छापेमारी तीन जगहों पर जारी है और कई दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त की गई हैं।

और भी हो सकते हैं खुलासे

जांच में यह भी शक जताया जा रहा है कि इस फर्जीवाड़े में कई और लोग शामिल हो सकते हैं। ईडी का कहना है कि कई बड़े और चौंकाने वाले खुलासे होने की संभावना है। जांच अभी जारी है।

ED क्या करती है?

ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय, देश में आर्थिक अपराधों की जांच करती है और अवैध संपत्ति को जब्त या अटैच करने का काम करती है। ईडी की कार्रवाई PMLA (धनशोधन रोकथाम कानून) और FEMA (विदेशी मुद्रा प्रबंधन कानून) के तहत होती है