वैश्विक तनाव का असर! जानें 1 सितंबर 2025 को सोना सस्ता हुआ या महंगा, आपके शहर का भाव

Updated on 2025-09-01T12:59:22+05:30

वैश्विक तनाव का असर! जानें 1 सितंबर 2025 को सोना सस्ता हुआ या महंगा, आपके शहर का भाव

वैश्विक तनाव का असर! जानें 1 सितंबर 2025 को सोना सस्ता हुआ या महंगा, आपके शहर का भाव

Gold Price Today: पिछले कुछ महीनों से सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। वैश्विक अनिश्चितता के बीच सोना रिकॉर्ड हाई तक पहुंचने के बाद फिर से तेजी पकड़ रहा है। निवेश के लिए ज्यादातर लोग 24 कैरेट सोना खरीदते हैं, जबकि 22 कैरेट और 18 कैरेट सोना ज्वैलरी बनाने के लिए खरीदा जाता है।

आज यानी 1 सितंबर 2025 को देशभर में 24 कैरेट सोना 1,05,880 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट 97,050 रुपये और 18 कैरेट 79,410 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,06,030 रुपये, 22 कैरेट 97,200 रुपये और 18 कैरेट 79,530 रुपये प्रति 10 ग्राम मिल रहा है। वहीं, चेन्नई, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 24 कैरेट सोना 1,05,880 रुपये और 22 कैरेट 97,050 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। 18 कैरेट सोना चेन्नई में 80,300 रुपये और बाकी शहरों में 79,410 रुपये प्रति 10 ग्राम मिल रहा है।

सोने-चांदी की कीमतें रोज बदलती हैं और इस पर डॉलर-रुपया विनिमय दर का सबसे बड़ा असर होता है। डॉलर मजबूत होने या रुपये कमजोर होने पर भारत में सोना महंगा हो जाता है।