आठवां वेतन आयोग: बड़े अपडेट्स जिनका इंतजार कर रहे हैं लाखों सरकारी कर्मचारी
Updated on 2025-09-03T10:32:00+05:30
आठवां वेतन आयोग: बड़े अपडेट्स जिनका इंतजार कर रहे हैं लाखों सरकारी कर्मचारी
Eighth Pay Commission Updates:आठवें वेतन आयोग का ऐलान साल की शुरुआत में हो चुका है, लेकिन अभी तक कोई ठोस प्रगति नहीं हुई है। इसी देरी को लेकर संसद में वित्त मंत्रालय ने बयान दिया और NC JCM ने कैबिनेट सेक्रेटरी को चिट्ठी लिखकर कर्मचारियों व पेंशनभोगियों की दुविधा पर ध्यान दिलाया।
NC JCM स्टाफ साइड के सेक्रेटरी शिव गोपाल मिश्रा ने कहा कि सरकार को जल्द से जल्द नया पे कमीशन बनाना चाहिए और टर्म ऑफ रेफरेंस (TOR) तय करना चाहिए। इस देरी से कर्मचारियों में गुस्सा बढ़ रहा है और अगर कदम जल्दी नहीं उठे तो नाराजगी सड़कों पर भी दिख सकती है।
उन्होंने बताया कि TOR तय होने के बाद ही सरकार से न्यूनतम वेतन, फिटमेंट फैक्टर और भत्तों में बढ़ोतरी की मांग की जाएगी। मिश्रा का कहना है कि TOR फाइनल होने पर पिछली बार और इस बार के वेतन आयोग में ज्यादा फर्क नहीं बचेगा।