दिल्ली में बढ़ेगा बिजली बिल, 10% तक महंगा हो सकता है, ज्यादा पैसे चुकाने पड़ेंगे।

Updated on 2025-05-12T12:51:44+05:30

दिल्ली में बढ़ेगा बिजली बिल, 10% तक महंगा हो सकता है, ज्यादा पैसे चुकाने पड़ेंगे।

दिल्ली में बढ़ेगा बिजली बिल, 10% तक महंगा हो सकता है, ज्यादा पैसे चुकाने पड़ेंगे।

Delhi Electricity Price Hike: दिल्ली में बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक जरूरी खबर है। बिजली कंपनियों ने बताया है कि मई और जून में बिजली बिल 7% से 10% तक बढ़ सकते हैं। इसका कारण है पावर परचेज एडजस्टमेंट कॉस्ट (PPAC) यानी बिजली खरीद समायोजन शुल्क में बढ़ोतरी।

ये शुल्क तब बढ़ता है जब कोयला और गैस जैसे ईंधनों की कीमतें बढ़ जाती हैं। इसके बाद कंपनियां यह अतिरिक्त खर्च उपभोक्ताओं से वसूलती हैं। यह बढ़ोतरी हर यूनिट बिजली पर प्रतिशत के हिसाब से जोड़ी जाती है।

दिल्ली बिजली रेगुलेटरी कमीशन (DERC) ने तीनों बिजली कंपनियों को अक्टूबर-दिसंबर 2024 की लागत मई-जून 2025 में वसूलने की अनुमति दी है। तय दरों के अनुसार:

  • बीआरपीएल: 7.25%
  • बीवाईपीएल: 8.11%
  • टीपीडीडीएल: 10.47% बढ़ोतरी

इस बढ़ोतरी का रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों ने विरोध किया है और इसे गलत बताया है, लेकिन कंपनियों का कहना है कि यह बढ़ोतरी जरूरी है ताकि बिजली आपूर्ति जारी रह सके।