इलाहाबाद हाईकोर्ट से Elvish Yadav को झटका, रेव पार्टी केस में याचिका खारिज हुई.

Updated on 2025-05-12T15:32:04+05:30

इलाहाबाद हाईकोर्ट से Elvish Yadav को झटका, रेव पार्टी केस में याचिका खारिज हुई.

इलाहाबाद हाईकोर्ट से Elvish Yadav को झटका, रेव पार्टी केस में याचिका खारिज हुई.

Snake Venom Case: बिग बॉस ओटीटी 2 विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव को इलाहाबाद हाईकोर्ट से झटका लगा है। उन्होंने रेव पार्टी में ड्रग्स और सांप के ज़हर से जुड़े केस में कोर्ट से याचिका दायर कर चार्जशीट और समन रद्द करने की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी।

जज ने कहा कि एफआईआर और चार्जशीट में उनके खिलाफ बयान दर्ज हैं और सच्चाई का पता ट्रायल के दौरान चलेगा। कोर्ट ने ये भी कहा कि एल्विश ने अपनी याचिका में एफआईआर को ही चुनौती नहीं दी थी।

एल्विश की तरफ से वकीलों ने दलील दी कि एफआईआर दर्ज कराने वाला व्यक्ति कानूनी रूप से अधिकृत नहीं है और एल्विश उस पार्टी में मौजूद नहीं थे, उनके पास से कोई ज़हर या ड्रग्स भी नहीं मिला। लेकिन सरकारी वकील ने कहा कि जांच में पता चला है कि एल्विश ने उन लोगों को सांप दिलवाए, जिनके पास से ज़हर बरामद हुआ।

यह केस नोएडा में 3 नवंबर 2023 को दर्ज हुआ था। एफआईआर में एल्विश समेत कई लोगों पर ड्रग्स, स्नेक वेनम और जीवित सांपों के साथ वीडियो बनाने का आरोप है। अब इस मामले का फैसला ट्रायल कोर्ट करेगा।