धर्मेंद्र के निधन की अफवाह पर बोली ईशा देओल

Updated on 2025-11-11T11:22:51+05:30

धर्मेंद्र के निधन की अफवाह पर बोली ईशा देओल

धर्मेंद्र के निधन की अफवाह पर बोली ईशा देओल

 

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के निधन की खबरों से फैंस परेशान हो गए थे. लेकिन उनकी बेटी ईशा देओल ने पोस्ट शेयर कर बताया कि धर्मेंद्र की तबीयत स्थिर है और वो ठीक हो रहे हैं.

 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by ESHA DEOL (@imeshadeol)

ईशा ने लिखा, "पापा की तबीयत ठीक है, वे रिकवरी कर रहे हैं. कृपया हमारे परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करें और दुआएं भेजते रहें." उनके इस पोस्ट के बाद फैंस ने राहत की सांस ली.

 

पहले कई लोग सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देने लगे थे, जिसके बाद हेमा मालिनी ने भी अफवाह फैलाने वालों को फटकार लगाई.

 धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ने के बाद पूरा परिवार अस्पताल पहुंचा था. सनी देओल उनसे मिलने पहुंचे, जबकि बेटियों को अमेरिका से बुलाने की खबरें आईं. 89 साल के धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और फैंस के साथ जुड़े रहते हैं.