गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं
Updated on 2025-08-27T13:46:37+05:30
गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व पूरे देश में बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है।
राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संदेश में कहा कि भगवान गणेश को बुद्धि और मंगल के देवता माना जाता है। लोग उनकी पूजा नए कार्यों की शुरुआत और जीवन से बाधाओं को दूर करने के लिए करते हैं।
उन्होंने विश्वास जताया कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आएगा और समाज में आपसी भाईचारा तथा सौहार्द को और मजबूत करेगा।