CID का ये 56 साल का स्टार खुद करता खतरनाक स्टंट, अक्षय कुमार से तुलना

Updated on 2026-04-29T16:34:57+05:30

CID का ये 56 साल का स्टार खुद करता खतरनाक स्टंट, अक्षय कुमार से तुलना

CID का ये 56 साल का स्टार खुद करता खतरनाक स्टंट, अक्षय कुमार से तुलना

CID: टीवी की दुनिया का सबसे चर्चित क्राइम शो CID आज भी दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है. एसीपी प्रद्युमन, अभिजीत और दया की तिकड़ी ने सालों तक लोगों के दिलों पर राज किया. अब शो के नए सीजन की चर्चा के बीच एक बार फिर इंस्पेक्टर दया सुर्खियों में हैं. वजह है उनका दमदार अंदाज, खतरनाक स्टंट और वो रिकॉर्ड जिसने उन्हें CID का ‘अक्षय कुमार’ बना दिया.

CID का सबसे दमदार चेहरा हैं दया

“दया, दरवाजा तोड़ दो…” यह डायलॉग सुनते ही जिस चेहरे की याद आती है, वह हैं दयानंद शेट्टी. साल 1998 से शो से जुड़े दया सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, बल्कि अपनी असली ताकत के लिए भी मशहूर हैं. बहुत कम लोग जानते हैं कि दयानंद शेट्टी महाराष्ट्र के डिस्कस थ्रो चैंपियन रह चुके हैं. साल 1996 में खेल के मैदान में नाम कमाने वाले दया को पैर में चोट लगी, जिसके बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा.

खुद करते हैं खतरनाक स्टंट

दयानंद शेट्टी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वह अपने एक्शन और स्टंट सीन्स के लिए बॉडी डबल का सहारा नहीं लेते. CID में दरवाजे तोड़ना हो, अपराधियों से भिड़ना हो या ऊंचाई से छलांग लगानी हो, दया हर सीन खुद करते हैं. यही वजह है कि उन्हें शो का सबसे रियल एक्शन स्टार माना जाता है. बताया जाता है कि CID के पहले लंबे रन में उन्होंने 1700 से ज्यादा दरवाजे तोड़े थे, जो अपने आप में रिकॉर्ड है.

फिल्मों और रियलिटी शो में भी दिखाया दम

दया ने सिर्फ CID तक खुद को सीमित नहीं रखा. वह फिल्मों में भी नजर आए और कई रियलिटी शोज का हिस्सा बने. ‘खतरों के खिलाड़ी’ में उन्होंने अपनी फिटनेस और हिम्मत दिखाई. वहीं हाल ही में आई वेब सीरीज ‘सिंगल पापा’ में उनका बिल्कुल अलग अंदाज देखने को मिला, जहां वह बच्चे की नैनी के रोल में नजर आए. इस सॉफ्ट और मजेदार किरदार ने फैंस को चौंका भी दिया और खूब पसंद भी आया.

क्यों कहा जाता है CID का अक्षय कुमार?

जिस तरह बॉलीवुड में अक्षय कुमार अपने स्टंट खुद करने के लिए जाने जाते हैं, ठीक उसी तरह टीवी पर दयानंद शेट्टी बिना डर हर जोखिम उठाते हैं. 56 साल की उम्र में भी उनकी फिटनेस, फुर्ती और स्क्रीन प्रेजेंस कम नहीं हुई है. यही कारण है कि फैंस उन्हें प्यार से CID का अक्षय कुमार कहते हैं.

यह भी पढ़े 

Battleground 2: खेसारी के लिए साड़ी पहन पहुंची कंटेस्टेंट, फिर कर डाली चौंकाने वाली डिमांड