गुरुग्राम में यूट्यूबर एल्विश यादव के घर के बाहर फायरिंग
Updated on 2025-08-18T17:10:59+05:30
गुरुग्राम में यूट्यूबर एल्विश यादव के घर के बाहर फायरिंग
गुरुग्राम के सेक्टर-56 इलाके में रविवार सुबह विवादित यूट्यूबर और बिग बॉस विजेता एल्विश यादव के घर के बाहर फायरिंग की घटना हुई। पुलिस के मुताबिक, हमले के वक्त एल्विश घर पर मौजूद नहीं थे।
सुबह करीब 5:30 से 6 बजे के बीच तीन नकाबपोश बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और लगभग 15 राउंड गोलियां चलाईं। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
फायरिंग घर की पहली मंजिल पर की गई, जबकि एल्विश यादव तीसरी मंजिल पर रहते हैं। घटना के बाद पुलिस ने इलाके को घेर लिया और जांच शुरू कर दी है। इस मामले ने स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।