एयर इंडिया की लंदन-मुंबई फ्लाइट में पांच यात्री बीमार, फूड पॉइजनिंग और केबिन प्रेशर पर जांच जारी

Updated on 2025-06-25T11:12:06+05:30

एयर इंडिया की लंदन-मुंबई फ्लाइट में पांच यात्री बीमार, फूड पॉइजनिंग और केबिन प्रेशर पर जांच जारी

एयर इंडिया की लंदन-मुंबई फ्लाइट में पांच यात्री बीमार, फूड पॉइजनिंग और केबिन प्रेशर पर जांच जारी

एयर इंडिया ने बयान में पुष्टि की कि फ्लाइट के दौरान अलग-अलग समय पर पांच यात्री और दो क्रू सदस्य अस्वस्थ महसूस करने लगे। फ्लाइट मुंबई में सुरक्षित उतरी, जहां पहले से मौजूद मेडिकल टीम ने तुरंत सहायता प्रदान की।

उतरने के बाद दो यात्री और दो क्रू मेंबर की हालत खराब बनी रही, जिन्हें व्हीलचेयर पर टर्मिनल-2 स्थित मेडिकल रूम ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।

फिलहाल घटना की जांच जारी है। एक एयरलाइन अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि यह समस्या "धीमी डिकंप्रेशन" यानी केबिन प्रेशर में धीरे-धीरे आई गिरावट की वजह से हो सकती है। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि फ्लाइट के पायलट पूरी तरह स्वस्थ थे, क्योंकि उन्हें यात्रियों के बाद अलग से भोजन परोसा गया था।

एयर इंडिया ने कहा कि उन्होंने नियामक एजेंसियों को सूचित कर दिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।