Flipkart vs Amazon: Samsung स्मार्टफोन में 70 हजार रुपये फर्क
Flipkart vs Amazon: Samsung स्मार्टफोन में 70 हजार रुपये फर्क
आज से फ्लिपकार्ट और अमेजन दोनों साइट्स पर बड़ी सेल शुरू हो गई है। इस सेल में आईफोन के साथ-साथ सैमसंग स्मार्टफोन्स पर भी भारी डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आप सैमसंग फोन सस्ते में खरीदना चाहते हैं, तो दोनों साइट्स की कीमतों की तुलना करके ही खरीदें। फ्लैगशिप और फोल्डेबल फोन्स पर भी खास ऑफर मिल रहे हैं।
Samsung Galaxy Z Fold7
लेटेस्ट फोल्डेबल फोन फ्लिपकार्ट में 1,74,999 रुपये में है, जबकि अमेजन में यह 1,62,999 रुपये में मिल रहा है। यानी अमेजन में यह फोन सस्ता है। ध्यान रखें कि ये कीमतें बैंक कार्ड डिस्काउंट के बाद की हैं।
Samsung Galaxy Z Flip7
फ्लिपफोन फ्लिपकार्ट में 1,62,999 रुपये में है, वहीं अमेजन में 97,999 रुपये में मिल रहा है। यानी अमेजन में लगभग 70 हजार रुपये सस्ता है।
Samsung Galaxy S25 Ultra
अमेजन में Galaxy S25 Ultra 5G फोन 1,12,499 रुपये में मिल रहा है, जबकि फ्लिपकार्ट में यह 1,11,499 रुपये में है। इसका मतलब है कि अल्ट्रा मॉडल फ्लिपकार्ट से लेना थोड़ा फायदेमंद है।
Samsung Galaxy A Series
- Galaxy A56 5G: अमेजन और फ्लिपकार्ट दोनों में 35,999 रुपये
- Galaxy A36 5G: 28,499 रुपये
- Galaxy A55: 23,999 रुपये