पंजाब में बाढ़ का कहर: 1902 गांव डूबे, 4 लाख लोग प्रभावित, 43 की मौत
पंजाब में बाढ़ का कहर: 1902 गांव डूबे, 4 लाख लोग प्रभावित, 43 की मौत
पंजाब में बाढ़ से हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। अब तक 23 जिलों के 1902 गांव पानी में डूब चुके हैं और करीब 4 लाख लोग सीधे तौर पर प्रभावित हुए हैं। राज्यभर में बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में मौत का आंकड़ा बढ़कर 43 हो गया है।
सबसे ज्यादा असर मालवा और दोआबा क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है, जहां कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। प्रशासन ने नांगल और आनंदपुर साहिब इलाकों में भी अलर्ट जारी किया है। कई जगहों पर ग्रामीण इलाकों का संपर्क टूट गया है और राहत-बचाव कार्य तेजी से चल रहे हैं।
सरकारी एजेंसियों और एनडीआरएफ की टीमें लगातार बचाव कार्य में जुटी हैं। हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है, जबकि अस्थायी राहत शिविरों में भोजन और दवाओं की व्यवस्था की जा रही है।
राज्य सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। बाढ़ से मचे इस व्यापक तबाही ने पंजाब में जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।