राजनीति में पूर्व क्रिकेटर केदार जाधव की एंट्री, मुंबई में BJP में शामिल हुए।

Updated on 2025-04-08T17:21:03+05:30

राजनीति में पूर्व क्रिकेटर केदार जाधव की एंट्री, मुंबई में BJP में शामिल हुए।

राजनीति में पूर्व क्रिकेटर केदार जाधव की एंट्री, मुंबई में BJP में शामिल हुए।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर केदार जाधव ने मंगलवार को आधिकारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी (BJP) जॉइन कर ली। मुंबई में महाराष्ट्र के मंत्री और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली।

इस मौके पर चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा, “केदार जाधव हमारे देश के जाने-माने क्रिकेटर रहे हैं। उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। उन्हें यह अच्छा लगेगा कि अब वो पीएम मोदी के साथ मिलकर देश और महाराष्ट्र के विकास के लिए काम करेंगे। उन्होंने इसी मकसद से बीजेपी में आने का फैसला लिया है।”

पिछले साल क्रिकेट से लिया था रिटायरमेंट

केदार जाधव महाराष्ट्र की ओर से घरेलू क्रिकेट और IPL में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम से खेल चुके हैं। उन्होंने 2023 में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। भारत के लिए उन्होंने अपना आखिरी मैच फरवरी 2020 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। उनका इंटरनेशनल डेब्यू 2014 में श्रीलंका के खिलाफ हुआ था।

केदार का क्रिकेट करियर

  • केदार ने भारत के लिए 73 वनडे मैच खेले और 42.09 की औसत से 1389 रन बनाए।
  • उनका स्ट्राइक रेट 101.60 रहा, जिसमें 2 शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं।
  • गेंदबाजी में भी उन्होंने कमाल दिखाया और 27 विकेट लिए।
  • उन्होंने 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ T20 इंटरनेशनल डेब्यू किया और कुल 9 मैचों में 122 रन बनाए।

अब क्रिकेट के बाद केदार जाधव ने राजनीति की पिच पर कदम रख लिया है।