दिल्ली में Work From Home के नाम पर ठगी! जानिए कैसे ठगा और कैसे बचें
दिल्ली में Work From Home के नाम पर ठगी! जानिए कैसे ठगा और कैसे बचें
Work From Home Scam: दिल्ली पुलिस ने एक वर्क फ्रॉम होम स्कैम का खुलासा किया है, जिसमें चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन पर एक शख्स से 17.49 लाख रुपये ठगने का आरोप है।
कैसे देते थे धोखा?
ये लोग सोशल मीडिया पर फर्जी जॉब ऑफर देकर लोगों को फंसाते थे। शुरुआत में रिव्यू के बदले 50 रुपये देकर भरोसा जीतते, फिर ज्यादा कमाई का लालच देकर प्रीपेड क्रिप्टो ट्रांजैक्शन करवाते थे। धीरे-धीरे लोगों से लाखों रुपये ऐंठ लेते।
- आरोपी कौन हैं?
गिरफ्तार लोगों में अंकुर मिश्रा, क्रतरथ, विश्वास शर्मा और केतन मिश्रा शामिल हैं। पुलिस को बैंक ट्रांजैक्शन और सीसीटीवी से इनकी पहचान हुई।
- कहां-कहां फैला था गिरोह?
यह गिरोह सिर्फ दिल्ली में नहीं, लखनऊ, आगरा, भोपाल और शिवपुरी जैसे शहरों में भी एक्टिव था।
- पैसे कहां जाते थे?
गिरोह बैंक खातों के जरिए पैसे घुमाकर उन्हें USDT जैसी क्रिप्टोकरेंसी में बदल देता था ताकि पकड़े न जाएं। पुलिस अब इनके बाकी साथियों और पैसों की लोकेशन पता कर रही है।
ऐसे बचें ऐसे फ्रॉड से:
- बहुत ज्यादा पैसे का वादा करने वाली जॉब से सावधान रहें।
- जॉब ऑफर में बार-बार टाइपो या गलतियां दिखें तो सतर्क हो जाएं।
- अगर नौकरी का काम या जानकारी साफ नहीं दी गई हो, तो ऑफर से दूर रहें।
- रजिस्ट्रेशन या ट्रेनिंग के नाम पर पैसे मांगने वाली नौकरी अक्सर फर्जी होती है।
- कंपनी की वेबसाइट, फोन नंबर और पता जरूर चेक करें।