बिना टाइप किए मिलेगा जवाब! Grok का नया AI फीचर

Updated on 2026-01-24T13:20:43+05:30

बिना टाइप किए मिलेगा जवाब! Grok का नया AI फीचर

बिना टाइप किए मिलेगा जवाब! Grok का नया AI फीचर

Grok AI: एलोन मस्क की कंपनी xAI ने अपने AI चैटबॉट Grok में नया फीचर लॉन्च किया है। इस नए अपडेट में अब यूजर्स को टाइप करने की जरूरत नहीं होगी और Grok Voice मोड के जरिए AI चैटबॉट से सीधे वॉइस कमांड के जरिए बात की जा सकेगी। इससे चैटबॉट का इस्तेमाल पहले से ज्यादा आसान और इंटरैक्टिव हो गया है।

कैमरा से पहचान करेगा सीन

एलोन मस्क ने बुधवार को X (पूर्व ट्विटर) पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें Grok के नए फीचर का डेमो दिखाया गया। वीडियो में यूजर फोन का कैमरा ऑन करता है और अपने आस-पास की चीज़ों की ओर पॉइंट करता है। Grok तुरंत उस सीन को पहचानकर वास्तविक समय में समझाता है। मस्क ने लिखा:

“वीडियो मोड का इस्तेमाल करें (कैमरा ऑन करें) और Grok Voice बताएगा कि आप क्या देख रहे हैं।”

Grok Voice मोड के फायदे

सवालों को टाइप करने की जरूरत नहीं, वॉइस कमांड से पूछें।

कैमरा ऑन करके किसी भी जगह, ऑब्जेक्ट या सीन की जानकारी तुरंत पाएं।

मैन्युअल सर्च की जगह तेज और आसान तरीका।

10-सेकंड वीडियो बनाने की सुविधा

Grok अब 10-सेकंड वीडियो भी जेनरेट कर सकता है, जो पहले के 5-सेकंड लिमिट से दोगुना है। इससे वीडियो क्वालिटी बेहतर होगी और ऑडियो क्लियर आएगा।

सुरक्षा और विवाद

Grok पहले टेक दुनिया में चर्चा में रहा है क्योंकि यह टेक्स्ट, इमेज और वॉइस इंटरैक्शन सपोर्ट करता है। हालांकि, कुछ देशों में शिकायतें आई थीं कि Grok बिना अनुमति डीपफेक सामग्री बना रहा था। इसके बाद X ने नए कंटेंट फिल्टर्स लागू किए हैं ताकि गलत इस्तेमाल रोका जा सके और प्लेटफॉर्म सुरक्षित रहे।

यह भी पढ़े

हर समस्या में Factory Reset? जानिए कब जरूरी है, कब नहीं