Glowing Skin:55 की उम्र में भी त्वचा रहे जवां, ये पत्तियां रस बनाएगा काम
Glowing Skin:55 की उम्र में भी त्वचा रहे जवां, ये पत्तियां रस बनाएगा काम
Spinach Leaves Benefits for skin: हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा दमकता रहे और त्वचा पर झुर्रियां न पड़ें। उम्र बढ़ने के साथ चेहरे की रंगत कम होती है और झुर्रियां दिखने लगती हैं। आम तौर पर लोग ब्यूटी प्रोडक्ट्स, महंगे ट्रीटमेंट या केमिकल सीरम का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन यह हर किसी के लिए संभव नहीं है। ऐसे में कुछ घरेलू प्राकृतिक उपाय आपकी मदद कर सकते हैं और स्किन को नैचुरल ग्लो दे सकते हैं।
इन पत्तियों में है सेहत और खूबसूरती का राज
पालक, तुलसी, हरा धनिया, पुदीना, मेथी और गिलोय की पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट्स और डिटॉक्सिफाइंग गुण होते हैं। ये टॉक्सिन्स को शरीर से बाहर निकालते हैं और अंदर से स्किन को साफ रखते हैं, जिससे त्वचा पर नेचुरल चमक आती है। इन पत्तियों में विटामिन A, C और K भी होते हैं, जो कोलेजन बढ़ाते हैं और झुर्रियों को कम करते हैं। साथ ही त्वचा टाइट और हेल्दी रहती है।
क्यों करें इन पत्तियों का इस्तेमाल?
- तुलसी और नीम की पत्तियां त्वचा की उम्र बढ़ने के असर को कम करती हैं।
- पुदीना और पालक ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर रखते हैं, जिससे चेहरे पर चमक बनी रहती है।
- नीम और गिलोय का रस खून साफ करता है और पिंपल्स, दाग-धब्बे और एक्ने कम करता है।
इन पत्तियों का इस्तेमाल आप जूस, फेस पैक या डिटॉक्स ड्रिंक के रूप में कर सकते हैं। ध्यान रहे, प्रयोग करने से पहले किसी एक्सपर्ट से सही मात्रा के बारे में सलाह जरूर लें।