सोना-चांदी लगातार सस्ते, जानें आज का ताजा भाव कितना

Updated on 2025-10-04T11:32:10+05:30

सोना-चांदी लगातार सस्ते, जानें आज का ताजा भाव कितना

सोना-चांदी लगातार सस्ते, जानें आज का ताजा भाव कितना

Gold-Silver Price Today: अमेरिका में शटडाउन, अक्टूबर में फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती और टैरिफ को लेकर पैदा हुई अनिश्चितता के बीच शनिवार को भारत में सोने-चांदी की कीमतें थोड़ी कम हुईं।

24 कैरेट सोना 65 रुपये घटकर 11,804 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोना 60 रुपये घटकर 10,820 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना 8,853 रुपये प्रति ग्राम पर आ गया। चांदी की कीमत भी 151 रुपये गिरकर 1,51,000 रुपये प्रति किलोग्राम हुई।

हालांकि, यह गिरावट मामूली है और सोने की कीमतें अभी भी अपने रिकॉर्ड हाई के करीब हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी और अमेरिका में अनिश्चितता की वजह से सोने की कीमतें बढ़ी थीं, लेकिन आने वाले महीनों में कीमत कम होने की संभावना है। इस गिरावट के चलते फेस्टिव सीजन में सोना-चांदी खरीदना ग्राहकों के लिए अच्छा मौका हो सकता है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतें अभी भी बढ़ रही हैं, जिससे निवेशकों के बीच सोना सुरक्षित निवेश के रूप में और लोकप्रिय हो गया है।