आज फिर सस्ता हुआ सोना-चांदी, क्या खरीदने का सही वक्त है? जानें ताजा रेट

Updated on 2025-06-26T11:49:07+05:30

आज फिर सस्ता हुआ सोना-चांदी, क्या खरीदने का सही वक्त है? जानें ताजा रेट

आज फिर सस्ता हुआ सोना-चांदी, क्या खरीदने का सही वक्त है? जानें ताजा रेट

Gold Price Today 26 June 2025: वेस्ट एशिया में सीजफायर से हालात शांत हो रहे हैं। इसका असर शेयर बाजार पर भी दिख रहा है। बीते दो दिनों से बाजार में तेजी है और गुरुवार को सेंसेक्स करीब 500 अंक ऊपर गया। इसके चलते निवेशक अब सोने-चांदी की जगह शेयर बाजार की ओर रुख कर रहे हैं। इसी कारण सोने और चांदी के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है।

आज का सोने-चांदी का रेट (26 जून 2025)

  • 24 कैरेट सोना: 98,940 रुपये प्रति 10 ग्राम (पहले 99,210 रुपये था)
  • 22 कैरेट सोना: 90,690 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 18 कैरेट सोना: 74,200 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • चांदी: 1,07,900 रुपये प्रति किलो (पहले 1,08,900 रुपये थी)

आपके शहर में सोने की कीमत

दिल्ली:

  • 24 कैरेट: 99,090 रुपये
  • 22 कैरेट: 90,840 रुपये
  • 18 कैरेट: 74,330 रुपये

मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरू:

  • 24 कैरेट: 98,940 रुपये
  • 22 कैरेट: 90,690 रुपये
  • 18 कैरेट: 74,200 रुपये

चांदी की कीमत

दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई, भोपाल, गाजियाबाद सहित कई शहरों में चांदी 1,07,900 रुपये प्रति किलो के भाव पर बिक रही है।

दाम कैसे तय होते हैं?

सोने-चांदी के भाव हर दिन बदलते हैं। इनमें डॉलर की कीमत, एक्सचेंज रेट और दुनिया में चल रही हलचल जैसे कई कारणों का असर होता है। भारत में सोना न सिर्फ निवेश का जरिया है, बल्कि इसे शादी-ब्याह और त्योहारों पर शुभ भी माना जाता है। यही वजह है कि इसकी मांग हमेशा बनी रहती है।