छठ पूजा से पहले सोना-चांदी सस्ता, जानें ताजा रेट
छठ पूजा से पहले सोना-चांदी सस्ता, जानें ताजा रेट
Gold Price Today: सोमवार को घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोने की कीमतों में गिरावट जारी है. एमसीएक्स पर 5 दिसंबर वाले गोल्ड फ्यूचर का भाव 27 अक्टूबर को 1,22,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला, जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 1,23,451 रुपए पर बंद हुआ था. सुबह 10:10 बजे तक सोना घटकर 1,22,150 रुपए पर पहुंच गया, जो लगभग 1,300 रुपए की गिरावट दिखाता है. शुरुआती कारोबार में सोना 1,21,822 रुपए के निचले स्तर तक गया.
चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज हुई. 5 दिसंबर एक्सपायरी वाली चांदी 1,42,910 रुपए पर खुली और खबर लिखे जाने तक 1,46,000 रुपए पर ट्रेड कर रही थी, जो पिछले बंद से करीब 1,400 रुपए कम है.
आपके शहर में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम):
दिल्ली
- 24 कैरेट: 1,24,630 रुपए
- 22 कैरेट: 1,14,250 रुपए
- 18 कैरेट: 93,510 रुपए
मुंबई
- 24 कैरेट: 1,24,480 रुपए
- 22 कैरेट: 1,14,100 रुपए
- 18 कैरेट: 93,360 रुपए
चेन्नई
- 24 कैरेट: 1,24,910 रुपए
- 22 कैरेट: 1,14,500 रुपए
- 18 कैरेट: 95,750 रुपए
कोलकाता
- 24 कैरेट: 1,24,480 रुपए
- 22 कैरेट: 1,14,100 रुपए
- 18 कैरेट: 93,360 रुपए
अहमदाबाद
- 24 कैरेट: 1,24,530 रुपए
- 22 कैरेट: 1,14,150 रुपए
- 18 कैरेट: 93,410 रुपए
लखनऊ
- 24 कैरेट: 1,24,630 रुपए
- 22 कैरेट: 1,14,250 रुपए
- 18 कैरेट: 93,510 रुपए
सोना और चांदी दोनों ही कीमती धातुएं हैं और भारत में इन्हें शुभ माना जाता है. पिछले कुछ सालों में सोने के दाम तेजी से बढ़े थे, लेकिन दिवाली के बाद से इसमें थोड़ी राहत देखने को मिल रही है.