Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के दाम आज बढ़े या घटे? जानें आपके शहर के ताजा रेट
Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के दाम आज बढ़े या घटे? जानें आपके शहर के ताजा रेट
Gold Silver Price Today: घरेलू फ्यूचर मार्केट में मंगलवार, 17 मार्च को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर गोल्ड फ्यूचर में करीब 1100 रुपये की बढ़त दर्ज की गई।
एमसीएक्स पर 2 अप्रैल 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड वायदा 1,56,891 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। इससे पहले के सत्र में सोना 1,55,736 रुपये पर बंद हुआ था। सुबह करीब 10 बजे तक गोल्ड 0.71 फीसदी की बढ़त के साथ 1,56,848 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और कारोबार के दौरान 1,56,996 रुपये के हाई लेवल तक पहुंचा।
चांदी की बात करें तो एमसीएक्स पर 5 मई 2026 एक्सपायरी वाला सिल्वर 1.66 फीसदी की तेजी के साथ 2,60,793 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड करता नजर आया। चांदी ने दिन की शुरुआत 2,61,457 रुपये पर की थी।
देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के रेट में भी हल्का अंतर देखने को मिला। दिल्ली और मुंबई में 10 ग्राम चांदी करीब 2,699 रुपये में बिक रही है, जबकि 100 ग्राम के लिए 26,990 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। चेन्नई में 10 ग्राम चांदी 2,759 रुपये और कोलकाता में 2,750 रुपये पर पहुंच गई है।
वहीं, सोने के दाम भी शहरों के हिसाब से अलग-अलग हैं। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,57,560 रुपये प्रति 10 ग्राम, मुंबई और कोलकाता में करीब 1,57,410 रुपये और चेन्नई में 1,60,470 रुपये पर बिक रहा है। अहमदाबाद, लखनऊ और पटना में भी सोने के दाम लगभग इसी स्तर पर बने हुए हैं।
कुल मिलाकर, आज सोने और चांदी दोनों की कीमतों में तेजी देखी जा रही है, जिससे बाजार में निवेशकों और खरीदारों की नजर बनी हुई है।
यह भी पढ़े