Gold Silver Price Today: सोना-चांदी फिर हुआ सस्ता, कीमतों में गिरावट; जानें आज का ताजा रेट
Gold Silver Price Today: सोना-चांदी फिर हुआ सस्ता, कीमतों में गिरावट; जानें आज का ताजा रेट
Gold Silver Price Today: सोमवार, 16 मार्च को घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। खबर लिखे जाने तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 2 अप्रैल 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर करीब 1200 रुपये की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था।
एमसीएक्स पर सोना 1,57,347 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर खुला था। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,58,466 रुपये पर बंद हुआ था। सुबह करीब 9:45 बजे तक गोल्ड फ्यूचर करीब 0.75 फीसदी की गिरावट के साथ 1,57,270 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। शुरुआती कारोबार में इसका हाई लेवल 1,57,347 रुपये रहा।
वहीं चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई। एमसीएक्स पर 5 मई 2026 एक्सपायरी वाला सिल्वर करीब 3335 रुपये यानी 1.29 फीसदी की गिरावट के साथ 2,56,100 रुपये प्रति किलो के आसपास कारोबार कर रहा था। चांदी ने दिन की शुरुआत 2,55,101 रुपये पर की थी और कारोबार के दौरान इसका हाई लेवल 2,56,158 रुपये रहा।
दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में 10 ग्राम चांदी की कीमत करीब 2,749 रुपये है, जबकि 100 ग्राम चांदी के लिए लगभग 27,490 रुपये खर्च करने होंगे। चेन्नई में 10 ग्राम चांदी का भाव करीब 2,799 रुपये है।
अगर सोने की कीमतों की बात करें तो दिल्ली में 24 कैरेट सोना लगभग 1,59,800 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट 1,46,490 रुपये और 18 कैरेट सोना करीब 1,19,880 रुपये पर बिक रहा है। मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1,59,650 रुपये है। वहीं चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 1,61,010 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
इसके अलावा अहमदाबाद, लखनऊ, पटना और हैदराबाद जैसे शहरों में भी सोने के दाम लगभग इसी स्तर के आसपास बने हुए हैं।
यह भी पढ़े