Gold-Silver Rate: सोना फिर हुआ महंगा! 24K-22K रेट में उछाल, चांदी भी चमकी

Updated on 2026-06-03T15:00:54+05:30

Gold-Silver Rate: सोना फिर हुआ महंगा! 24K-22K रेट में उछाल, चांदी भी चमकी

Gold-Silver Rate: सोना फिर हुआ महंगा! 24K-22K रेट में उछाल, चांदी भी चमकी

Gold-Silver Rate Today on June 3: अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव और डॉलर में जारी उतार-चढ़ाव के बीच निवेशकों का रुझान एक बार फिर सोने की ओर बढ़ गया है। सुरक्षित निवेश (Safe Haven) की मांग बढ़ने से आज देशभर में सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। बीते दिन के मुकाबले गोल्ड रेट में करीब 0.14% की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

देश के अधिकांश शहरों में 24 कैरेट सोना ₹1,56,360 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना ₹1,43,340 प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹1,17,310 प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है।

प्रमुख शहरों में आज का सोना भाव

शहर 24 कैरेट (10 ग्राम) 22 कैरेट (10 ग्राम)
दिल्ली ₹1,56,360 ₹1,43,340
मुंबई ₹1,50,890 ₹1,43,700
बेंगलुरु ₹1,51,520 ₹1,44,300
कोलकाता ₹1,56,210 ₹1,43,190
लखनऊ/नोएडा ₹1,56,360 ₹1,43,340

चांदी खरीदने वालों को मिली राहत

जहां सोना महंगा हुआ है, वहीं चांदी की कीमतों में आज हल्की गिरावट दर्ज की गई है। चांदी का भाव ₹100 प्रति किलो तक फिसला है। इसके बाद देश में चांदी की कीमत ₹2,79,900 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।

1 ग्राम चांदी: ₹279

10 ग्राम चांदी: ₹2,799

100 ग्राम चांदी: ₹27,990

1 किलो चांदी: ₹2,79,900

दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, पुणे, बेंगलुरु, वडोदरा और अहमदाबाद समेत कई शहरों में यही रेट लागू है। हालांकि चेन्नई और कुछ दक्षिण भारतीय बाजारों में चांदी का भाव ₹2,89,900 प्रति किलो तक बना हुआ है।

चांदी आयात को लेकर सरकार का बड़ा फैसला

चांदी खरीदने और कारोबार करने वालों के लिए एक और बड़ी खबर सामने आई है। देश में रिकॉर्ड स्तर पर हो रहे चांदी आयात को देखते हुए सरकार और DGFT (विदेश व्यापार महानिदेशालय) ने चांदी के दानों और पाउडर के आयात पर सख्ती बढ़ा दी है।

अब चांदी के इन उत्पादों को 'फ्री' कैटेगरी से हटाकर 'रिस्ट्रिक्टेड' कैटेगरी में डाल दिया गया है। इसका मतलब है कि ज्वेलर्स, बैंक और आयातकों को अब चांदी मंगाने से पहले सरकार से विशेष अनुमति और लाइसेंस लेना होगा।

क्यों बढ़ रही है सोने की मांग?

विशेषज्ञों के मुताबिक वैश्विक अनिश्चितता, अमेरिका-ईरान तनाव, महंगा कच्चा तेल और डॉलर की चाल ने निवेशकों को सतर्क कर दिया है। ऐसे माहौल में लोग शेयर बाजार की बजाय सोने को सुरक्षित निवेश मान रहे हैं, जिसकी वजह से गोल्ड की कीमतों में लगातार मजबूती बनी हुई है।

अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आज के ताजा रेट जरूर चेक कर लें, क्योंकि आने वाले दिनों में कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़े  

Share Market: शेयर बाजार में हाहाकार! 700 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी लुढ़का