सोना हुआ सस्ता, जानें 17 सितंबर को ताजा रेट
सोना हुआ सस्ता, जानें 17 सितंबर को ताजा रेट
Gold Price Today: अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों के बीच, बुधवार 17 सितंबर 2025 को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज हुई। पिछले दिन रिकॉर्ड हाई छूने के बाद एमसीएक्स पर सोना 0.23% गिरकर ₹1,09,900 प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, चांदी 1.02% टूटकर ₹1,27,503 प्रति किलोग्राम बिक रही है।
अलग-अलग शहरों में भाव
- दिल्ली: 24 कैरेट सोना ₹1,11,860 /10 ग्राम, 22 कैरेट ₹1,02,550 /10 ग्राम, चांदी ₹1,27,800 /किलो।
- मुंबई, हदराबाद, चेन्नई, बेंगलुरू, कोलकाता: 24 कैरेट ₹1,11,710 /10 ग्राम, 22 कैरेट ₹1,02,400 /10 ग्राम, चांदी ₹1,27,500 /किलो।
- अहमदाबाद, पटना: 24 कैरेट ₹1,11,760 /10 ग्राम, 22 कैरेट ₹1,02,450 /10 ग्राम, चांदी ₹1,27,600 /किलो।
कीमतें कैसे तय होती हैं?
सोना-चांदी की कीमतें हर दिन बदलती हैं और कई कारणों पर निर्भर करती हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में इनकी कीमतें डॉलर में तय होती हैं, इसलिए डॉलर-रुपया विनिमय दर का सीधा असर पड़ता है। डॉलर महंगा या रुपया कमजोर होने पर भारत में सोना महंगा हो जाता है।
भारत ज्यादातर सोना आयात करता है, इसलिए इंपोर्ट ड्यूटी, जीएसटी और अन्य टैक्स भी कीमतें बढ़ा देते हैं।
दुनिया में युद्ध, आर्थिक संकट या ब्याज दरों में बदलाव जैसी घटनाओं से सोना महंगा हो जाता है, क्योंकि निवेशक इसे सुरक्षित विकल्प मानते हैं।
भारत में सोना निवेश के साथ-साथ शादी-ब्याह और त्योहारों में भी जरूरी माना जाता है। इससे मांग बढ़ती है और दाम प्रभावित होते हैं।
सोना लंबे समय से महंगाई से बचाव और बेहतर रिटर्न देने वाला विकल्प रहा है, इसलिए इसकी कीमत और मांग हमेशा बनी रहती है।