सोना तोड़ रहा सारे रिकॉर्ड! 8 अक्टूबर रेट्स जानें आज

Updated on 2025-10-08T12:43:31+05:30

सोना तोड़ रहा सारे रिकॉर्ड! 8 अक्टूबर रेट्स जानें आज

सोना तोड़ रहा सारे रिकॉर्ड! 8 अक्टूबर रेट्स जानें आज

Gold Price Today:त्योहारी सीजन में सोने की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। दीपावली बस कुछ ही दिनों दूर है और सोने की बढ़ती कीमतों ने लोगों को चिंतित कर दिया है। 8 अक्टूबर को एक बार फिर सोने के दाम बढ़कर 24 कैरेट सोने के लिए 1,22,000 रुपए के पार चले गए।

भारतीय निवेशक खरीदारी कर रहे हैं और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के कारण सोने की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं। इसके अलावा, अमेरिका में फेडरल रिजर्व बैंक द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद ने भी सोने की कीमतें ऊपर धकेली हैं। अगर आप भी सोना खरीदने का सोच रहे हैं तो अपने शहर का ताजा रेट जरूर जान लें।

शहरवार सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

दिल्ली: 24 कैरेट - 1,22,080 | 22 कैरेट - 1,12,010 | 18 कैरेट - 91,680

मुंबई: 24 कैरेट - 1,22,030 | 22 कैरेट - 1,11,860 | 18 कैरेट - 91,530

चेन्नई: 24 कैरेट - 1,22,190 | 22 कैरेट - 1,12,010 | 18 कैरेट - 92,760

कोलकाता: 24 कैरेट - 1,22,030 | 22 कैरेट - 1,11,860 | 18 कैरेट - 91,530

अहमदाबाद: 24 कैरेट - 1,22,080 | 22 कैरेट - 1,11,910 | 18 कैरेट - 91,530

बैंगलोर: 24 कैरेट - 1,22,030 | 22 कैरेट - 1,11,860 | 18 कैरेट - 91,530

लखनऊ: 24 कैरेट - 1,22,080 | 22 कैरेट - 1,12,010 | 18 कैरेट - 91,680

चांदी के दाम

दिल्ली में बुधवार को चांदी 1,57,100 रुपए (प्रति किलोग्राम) पर ट्रेड कर रही थी, जो पिछले दिन की तुलना में 100 रुपए ज्यादा है। अक्टूबर में चांदी ने निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है।

भारत में सोना और चांदी दोनों से गहने बनाए जाते हैं। निवेशक सोने को सुरक्षित निवेश मानते हैं और इसकी खरीदारी पर भरोसा करते हैं।